{"_id":"6a46b4eccad686a4ee0b17c9","slug":"tet-tough-questions-stumped-candidates-on-the-first-day-unnao-news-c-221-1-uno1001-153172-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टीईटी...पहले दिन कठिन सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टीईटी...पहले दिन कठिन सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-25- जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
फोटो-26- श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों के आंखों की होती स्कैनिंग।
फोटो- 27-डीएसएन डिग्री कॉलेज के बाहर परीक्षा दौरान मौजूद अभ्यर्थी और पुलिस। संवाद
फोटो-28-परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम घनश्याम मीना, एसपी जय प्रकाश सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
फोटो-29-अटल बिहारी इंटर कॉलेज में परीक्षा छूटने के दौरान मुख्य मार्ग पर लगा जाम। संवाद
अभ्यर्थियों के मुताबिक गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में आए कठिन प्रश्न
सात केंद्रों पर दोनों पालियों में 4145 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, 559 ने छोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले में तीन दिन होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन जूनियर स्तर की टीईटी में अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रश्नपत्रों में गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय के कठिन प्रश्नों ने उन्हें उलझाकर रख दिया। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि जो पढ़ा वह आया ही नहीं, फिर भी सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया गया। हालांकि सबका कहना यही था कि पास हो जाएंगे। दो पालियों में हुई परीक्षा में 4145 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, 559 ने छोड़ दी।
शहर के सात केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित टीईटी परीक्षा में सुबह पाली की परीक्षा 9:30 से दोपहर 12 बजे तक थी। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसलिए कड़ी निगरानी के बीच प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। जूते पहनकर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया था। पहली पाली में 2352 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 2093 ने परीक्षा दी। 259 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी, बाल मनोविज्ञान, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन आदि विषयों में पूछे गए सवालों में सबसे कठिन प्रश्न गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के थे। उसमें कुछ प्रश्न ऐसे थे जो उन्होंने पढ़े ही नहीं थे। कानपुर के अभ्यर्थियों का सेंटर जिले में पड़ा था। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक हुई। पंजीकृत 2352 में 2052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 300 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह ने पहली पाली में डीएसएन डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी इंटर कॉलेज और दूसरी पाली में श्याम कुमारी सेठ इंटर काॅलेज और डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और हो रही स्कैनिंग की भी जांच की।
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। बताया कि दो और तीन जुलाई को दोनों पालियों में और चार जुलाई को एक पाली में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
--
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
डीएसएन डिग्री कॉलेज, ब्लॉक-ए और ब्लॉक बी। अटल बिहारी इंटर कॉलेज, श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी, पीएम श्री जीजीआईसी।
--
क्या बोले अभ्यर्थी
फोटो-30- राहुल कुमार
ट्रेन में भीड़ होने से गर्मी में हुई दिक्कत
कानपुर देहात के झींझक से टीईटी का पेपर देने आए राहुल कुमार ने बताया कि ट्रेन में भीड़ अधिक होने के साथ गर्मी का मौसम होने से आने-जाने में परेशानी हुई। परीक्षा में जो प्रश्न आए थे वह भी सब पढ़े नहीं थे।
--
फोटो-31- मोहिनी गौड़
कठिन प्रश्नों ने उलझाया
अटल बिहारी स्कूल से परीक्षा देकर निकलीं दिव्यांग मोहिनी गौड़ ने बताया कि वह सीटेट पास हैं। टीईटी की परीक्षा पहली बार देने आई थीं। बताया कि गणित और विज्ञान के प्रश्न कठिन थे। पेपर दिया है रिजल्ट का इंतजार है।
--
फोटो-32- ऋषि कुमार
पढ़ा हुआ आया
कानपुर के यशोदानगर से पेपर देने आए ऋषि कुमार ने बताया कि पेपर ठीक आया था, जो पढ़ा था, वहीं आया। बताया कि सभी भी हुआ, पास होने की पूरी उम्मीद है।
--
फोटो-33- अनित कुमार
पैर में दिक्कत होने से हुई परेशानी
कानपुर के किसान नगर निवासी अनित कुमार ने बताया कि पैर में दिक्कत होने से परीक्षा देने आने में कठिनाई जरूर हुई। लेकिन पेपर सही आने से वह भी दूर हो गई। बताया कि जो पढ़ा था वही आया।