सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The body of a young man who had come to his sister's house was found hanging.

Unnao News: बहन के घर आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to his sister's house was found hanging.
विज्ञापन
बिछिया। घूरखेत में बहन के घर आए युवक का शव कमरे में चादर के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन के अनुसार युवक ने मुंबई जाने के लिए मां से रुपये मांगे थे।
Trending Videos


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भाड़ी गांव निवासी रंजीत (22) चार दिन पहले पुरवा कोतवाली के घूरखेत में रहने वाली बहन मालती पत्नी रामप्रसाद के घर आया था। रंजीत की मां रामदेवी ने बताया कि बेटा दामाद रामप्रसाद के भाई गुरुप्रसाद के साथ तीन दिन से तौरा गांव में शटरिंग लगाने का काम भी कर रहा था। रविवार सुबह बेटे ने मुझे फोन किया और बेटी के घर बुलाया। वहां उसने मुंबई जाने के लिए रुपये मांगे। उस समय रुपये न होने और व्यवस्था करने की बात कही थी। उसके बाद वह फोन पर किसी से बात करने लगा। बात करते-करते वह कमरे में चल गया और फिर काफी देर तक बाहर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की भांजी प्रियंका मामा को ढूंढते हुए कमरे में गई तो वह फंदे से लटकता देखा। मां ने बताया कि घटना के समय वह और नातिन थी। बेटी-दामाद खेत गए थे। मां के मुताबिक एक सप्ताह पहले मिर्री चौराहे के पास नशे की हालत में पुलिस ने बेटे को पकड़ा था। फिर शांतिभंग में चालान कर दिया था। दूसरे दिन जमानत पर छूटा था तब से बहन के यहां था। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि मां ने कोई कारण नहीं बताया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed