फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The Naib Tehsildar inspected the arrangements at three schools.

Unnao News: नायब तहसीलदार ने तीन स्कूलों की जांची व्यवस्थाएं

Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The Naib Tehsildar inspected the arrangements at three schools.
फोटो-21- भोलागंज प्राथमिक विद्यालय में जांच के दौरान प्रधान शिक्षिका विमला से जानकारी लेते नायब तहसीलदार कृष्णानंद बाजपेई। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन

पंजीकरण के सापेक्ष छात्रों की कम उपस्थिति पर जताई चिंता
एक विद्यालय में मिली गंदगी, दिए सुधार का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरवा। नायब तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तीनों विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पंजीकरण के सापेक्ष कम मिली। जबकि एक विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
नायब तहसीलदार कृष्णानंद बाजपेई सबसे पहले सुबह 11:05 बजे प्राथमिक विद्यालय रामापुर अमरापुर पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक सतीश कुमार व सहायक शिक्षक उपस्थित मिले। मध्याह्न भोजन में दाल-रोटी परोसी जा रही थी। विद्यालय में 71 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 56 छात्र उपस्थित मिले। इसके बाद 11:35 बजे प्राथमिक विद्यालय अचलखेड़ा पहुंचे नायब तहसीलदार को प्रधानाध्यापिका मंजू देवी स्वीकृत अवकाश पर मिलीं। यहां दो सहायक शिक्षक लकी दीक्षित, सीमा गोयल व शिक्षामित्र उपस्थित मिले। 32 नामांकित छात्रों के सापेक्ष यहां 20 छात्र मौजूद मिले। मध्याह्न भोजन में दाल-रोटी बन रही थी।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर नायब तहसीलदार ने व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अंत में प्राथमिक विद्यालय भोलागंज का निरीक्षण किया गया। यहां प्रधानाध्यापिका विमला, एक सहायक शिक्षक व दो शिक्षामित्र उपस्थित मिले। मध्याह्न भोजन में दाल-रोटी वितरित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेखों की भी जांच की गई तथा छात्रों की उपस्थिति प्रेरणा ऐप पर ऑनलाइन दर्ज कराई गई। नायब तहसीलदार कृष्णानंद बाजपेई ने विद्यालयों में नियमित उपस्थिति बढ़ाने, साफ-सफाई बनाए रखने और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed