फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The President assumed office by donning the collar, while the Secretary took charge by having the pin affixed.

Unnao News: कॉलर पहनाकर अध्यक्ष तो पिन लगाकर सचिव को ग्रहण कराया पदभार

Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The President assumed office by donning the collar, while the Secretary took charge by having the pin affixed.
फोटो-36-कॉलर पहनाकर अध्यक्ष तो पिन लगाकर सचिव को ग्रहण कराया पदभार
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब के 43वें अधिष्ठापन दिवस कार्यक्रम
तीन डॉक्टर व दो सीएम हुईं कार्यक्रम में सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। महिला मंच इनरव्हील क्लब का 43वां अधिष्ठापन दिवस कार्यक्रम शहर के अरोड़ा रिसॉर्ट में बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस दौरान पुराने पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में डॉक्टरों व सीए को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्षा डॉ. मनीषा बाजपेई व सचिव आरती व जिला संपादक निर्मला की उपस्थिति में निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत कौर ने रोमा आहूजा को कॉलर पहनाकर अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया। सचिव डॉ. रेखा सिंह ने हरमीत भारती को पिन लगाकर सचिव का दायित्व सौंपा। इसके अलावा सत्र 2026-27 के लिए संघमित्रा कपूर ने उपाध्यक्ष, कमल भारती ने कोषाध्यक्ष, कनिका तनेजा ने आईएसओ, मंजू ने क्लब संपादक का कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. रेखा ने टीबी मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री वितरित की। समता गुप्ता, गरिमा अग्रवाल को अध्यक्ष ने इनरव्हील पिन लगाकर नए सदस्य के रूप में क्लब परिवार में शामिल किया। इस दौरान होम्योपैथिक डॉ. सैयद जावेद जैदी, डॉ. हरलीन, डॉ. रिमझिम, सीए श्रेया कपूर व सीए अंशिता यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान जीवन धारा योजना, महिला सशक्तिकरण, आंगनबाड़ी, पिंक टॉयलेट, बढ़ते अपराधों आदि विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. रीता वर्मा, गीता सेठ, कोमल चावला, अनीता श्रीवास्तव, गुरप्रीत कौर, अनुपम सिंह, रानू कपूर, नीलू, कृष्णा आहूजा, राजीव भारती, आनंद आहूजा, विकास कपूर व अरविंद कमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed