{"_id":"6a00dcedbc82e443e60901bc","slug":"the-sanitation-worker-reached-the-village-with-daily-wage-laborers-unnao-news-c-221-1-uno1023-150159-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दिहाड़ी मजदूर लेकर गांव पहुंचा सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दिहाड़ी मजदूर लेकर गांव पहुंचा सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
फोटो-7-कैमरा चलने के बाद फावड़ा लेकर नाली सफाई करता सफाई कर्मी दुर्विजय सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। नेवल गांव में करीब डेढ़ वर्ष बाद सफाई कर्मी दो दिहाड़ी मजदूर लेकर सफाई करने पहुंचा। चबूतरे पर बैठे सफाई सफाई कर्मी की जब ग्रामीणों ने वीडियो बनाना शुरू किया तब उसने भी फावड़ा थामा और नाली साफ करने लगा।
बांगरमऊ ब्लॉक के नेवल गांव में सफाई कर्मी अशोक कुमार की तैनाती दो वर्ष पूर्व हुई थी। तैनाती के चार माह तक उसके गांव की सफाई न करने पहुंचने पर ग्राम प्रधान प्रवेश कुशवाहा ने डीपीआरओ से शिकायत की थी। जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया था। बाद में यहां गोवर्धन की तैनाती हुई लेकिन, उसने अधिक काम होने के चलते अपना स्थानांतरण करा लिया। कुछ ही दिन पहले ही कन्नौज जनपद निवासी सफाई कर्मी दुर्विजय सिंह की तैनाती हुई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष बाद शनिवार को वह दो दिहाड़ी मजदूर लेकर गांव में सफाई करने आया। वह चबूतरे पर बैठकर मजदूरों से नाली साफ करा रहा था। यह देख जब लोग वीडियो बनाने लगे तब वह फावड़ा उठाकर सफाई करने लगा। हालांकि सफाई कर्मचारी ने ग्रामीणों के आरोप को गलत बताया। कहा कि वह समय-समय पर गांव आते हैं, धूप अधिक होने से कुछ देर बैठकर सुस्ताने लगा था। वहीं ग्राम प्रधान प्रवेश कुशवाहा ने बताया कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं की तो पेरोल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे और उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।