सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The story of Shiva Parvati's marriage was narrated, leaving the devotees emotional.

Unnao News: शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई, भावविभोर हुए श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 04 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The story of Shiva Parvati's marriage was narrated, leaving the devotees emotional.
विज्ञापन
उन्नाव। पीडी नगर स्थित श्रीबाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर अटल उपवन में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
Trending Videos


संत विज्ञानानंद सरस्वती ने कहा शिव विवाह में देवता, ऋषि, यक्ष, गंधर्व के साथ-साथ भूत-प्रेत और पिशाच भी बरात में शामिल हुए, जिसे देखकर मैनाजी डर गई थीं लेकिन बाद में विष्णुजी की मध्यस्थता से विवाह हुआ। कहा कि यह विवाह शक्ति (पार्वती) और चेतना (शिव) का मिलन है, जो सृष्टि के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक था। रणजीत सिंह भदौरिया, अरुणा भदौरिया, अमित दीक्षित, आशा दीक्षित, इंद्रमणि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रुक्मणी विवाह का सुनाया प्रसंग
परियर। जंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस में कथा व्यास रामप्रकाश मिश्र ने रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी माता लक्ष्मी का अवतार मानी जाती है वह कृष्ण को मन ही मन पति मान चुकी थीं लेकिन उनका भाई रुक्मी विवाह शिशुपाल से करना चाहता था। श्रीकृष्ण ने रुक्मणी के आग्रह पर उनका हरण कर द्वारका में विधि-विधान से विवाह किया। इस दौरान आयोजक बिट्टी तिवारी, प्रेमकांति, माया देवी पांडेय, रमेश, दिनेश, अशोक आदि श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed