फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao Ground Report From Government Schemes to Development How Much Has District s Landscape Changed

Unnao Ground Report: सरकारी योजनाओं से लेकर विकास तक, कितनी बदली जिले की सूरत? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट

Thu, 07 May 2026 11:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: Akash Dubey Updated Thu, 07 May 2026 11:09 PM IST
सार

अमर उजाला टीम ने उन्नाव में सरकारी योजनाओं, विकास और गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रभावों की पड़ताल की। ग्राम पंचायत दुआ जाकर लोगों से बातचीत की। साथ ही गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद आए बदलावों के बारे में लोगों की राय जानी।

विज्ञापन
Unnao Ground Report From Government Schemes to Development How Much Has District s Landscape Changed
उन्नाव ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की टीम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमीनी परिवर्तनों को समझ रही है। इसी क्रम में टीम अब साहित्यिक नगरी उन्नाव पहुंची। यहां टीम ने सरकारी योजनाओं के लाभ से व्यवस्था में सुधार की पड़ताल की। उन्नाव के विकास को कितनी रफ्तार मिली, इसको भी लोगों के बीच जाकर समझा गया। साथ ही हाल में लोकार्पित हुए गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से जिले को कितना लाभ होगा, इस पर बात की गई। साथ ही अन्य मुद्दों को जाना गया। 

विज्ञापन


क्या सरकारी योजनाओं के लाभ से सुधरी व्यवस्था?
इस सवाल का जवाब ढूंढते हुए हम ग्राम पंचायत दुआ पहुंचे। यहां के पंचायत सहायक अजय राजपूत ने बताया कि यहां आय प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृतक प्रमाण पत्र, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, परिवार रजिस्टर नकल, राशन कार्ड, पैन कार्ड और लेबर कार्ड भी बन जाता है। दुआ ग्राम पंचायत जो है वह मुख्यमंत्री की तरफ से भी सम्मानित है। यह ग्राम पंचायत में एक लैब का निर्माण कराया गया है, जोकि उत्तर प्रदेश की दूसरी प्रयोगशाला है। 
विज्ञापन


यहां देखें पूरी बातचीत-
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव के विकास को कितनी मिली रफ्तार?
उन्नाव में आखिर कैसे विकास की तस्वीर बदली है, कितना लोगों को फायदा हो रहा है। यह जानने के लिए हम मुर्तजा नगर पहुंचे। यहां के निवासी रत्नेश सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे जो बना है, इससे मेरठ या हरदोई जहां भी जाना होता था तो अब ये एक तो दूरी कम हो गई और समय भी कम लगता है। पहले बहुत खराब स्थिति थी। अब जाम भी खत्म हो जाएगा। अब रोजगार के नए अवसर बनेंगे क्योंकि यहां पर औद्योगिक गलियारा भी बन रहा है। काम भी शुरू हो गया है। कई फैक्टरियों का काम शुरू हो गया है। 

यहां देखें पूरी बातचीत-


गंगा एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से कितना होगा जिले का लाभ?
यहां गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के काम में भी तेजी आई है। 132 हेक्टेयर के अंदर दो फेज में इस पूरे कॉरिडोर का निर्माण यहां पर चल रहा है। लखनऊ- कानपुर हाईवे से इसका सीधा जुड़ाव है। क्योंकि बिल्कुल उसी के किनारे इसे बनाया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर के तहत इसका विकास हो रहा है। स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि मान चलिए 20 से 25000 लोगों को यहां पर रोजगार मिलेगा। हमारी पुरवा विधानसभा में दो-दो एक्सप्रेसवे निकल रहे हैं। एक कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे दूसरा गंगा एक्सप्रेसवे। 

यहां देखें पूरी बातचीत-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed