{"_id":"69ff8674f28fe752b2051377","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1518255-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पाइलिंग मशीन का टैंक फटा, सहायक ऑपरेटर जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पाइलिंग मशीन का टैंक फटा, सहायक ऑपरेटर जिंदा जला
विज्ञापन
फोटो- 45-उमेश सिंह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक (उन्नाव)। सराय कटियान स्थित औद्योगिक गलियारे में शनिवार शाम चार बजे पोलैंड की कैनपैक कंपनी की फैक्टरी के निर्माण स्थल पर पाइलिंग मशीन के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया। इससे मौके पर ही जिंदा जलने से सहायक ऑपरेटर उमेश की दर्दनाक मौत हो गई। मशीन के ऑपरेटर अवधेश ने कूदकर जान बचाई।
बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के कोटरा मजरा निवासी उमेश (35) पाइलिंग मशीन में सहायक ऑपरेटर थे। चचेरे भाई अवधेश मशीन के ऑपरेटर हैं। वह गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित सराय कटियान के औद्योगिक गलियारे में कैनपैक कंपनी के फैक्टरी निर्माण में पाइलिंग कर रहे थे।
शनिवार को काम के दौरान पाइलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। उमेश और अवधेश उसे सही करने लगे। शाम करीब चार बजे मशीन के डीजल टैंक में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इससे आग की लपटें तेजी से फैल गईं। अवधेश ने तो तुरंत कूदकर जान बचा ली लेकिन उमेश आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग का गोला बन गए। बुरी तरह जलने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उमेश की मौत से गुस्साए श्रमिकों ने निर्माण स्थल पर हंगामा किया। कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। श्रमिकों ने कहा कि कंपनी ने तत्काल एम्बुलेंस नहीं बुलाई। यह भी आरोप है कि उन्हें गेट के बाहर भी नहीं जाने दिया गया। इससे घायल को समय पर मदद नहीं मिल पाई।
घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव उठाने की कोशिश की तो श्रमिकों का गुस्सा और बढ़ गया। मृतक के चचेरे भाई अवधेश ने कहा कि जब तक बदायूं से परिजन नहीं आ जाते, तब तक शव नहीं उठने देंगे।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि श्रमिकों को शांत कराने का प्रयास चल रहा है। मृतक के परिजन आ गए हैं और उनसे वार्ता चल रही है।