{"_id":"6a74e21f805a06dbc105dbf8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1055-1611628-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा बैराज पर घायल मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा बैराज पर घायल मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ला निवासी नित्यम द्विवेदी (19) बुधवार की शाम मोहल्ले के चार दोस्तों के साथ गंगा बैराज घूमने गया था। दोस्तों को वहां छोड़कर बाइक चलाने की बात कर गया। काफी देर तक न लौटने पर दोस्तों ने खोजबीन की तो वह बैराज मार्ग पर घायल अवस्था में मिला। कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने ब्रह्मनगर के दो युवकों को हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीनगर निवासी मोहल्ला नित्यम द्विवेदी कानपुर कैंट स्थित स्टेट्स क्लब में काम करता था। बुधवार शाम सात बजे मोहल्ले के चार दोस्तों के साथ गंगा बैराज घूमने की बात कहकर घर से निकला था। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि गंगा बैराज पर कुछ देर रुकने के बाद सभी ने मैगी खाई। इसके बाद नित्यम बाइक लेकर निकल गया। काफी देर तक न लौटने पर उन लोगों ने खोजबीन की तो वह बैराज मार्ग पर ही सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिला। पास ही उसकी बाइक सुरक्षित खड़ी थी। उन लोगों ने घर वालों को जानकारी देने के बाद राजधानी मार्ग स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देखकर उर्सला अस्पताल से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, बाद में परिजनों ने उसे कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
नित्यम के चाचा अजय द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 दिन पहले ब्रह्मनगर के दो युवकों ने उधारी की रकम का तगादा करने पर नित्यम को मारापीटा था। भतीजे ने गंगाघाट कोतवाली में इसकी तहरीर भी दी थी। शिकायत वापस लेने के लिए दोनों युवक उसे धमकी दे रहे थे। चाचा ने दोनों युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई जाएगी। तहरीर में लगाए आरोप की जांच की जा रही है।