फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जमीन के विवाद में दो भाजपा विधायकों में आरोप-प्रत्यारोप

Wed, 06 May 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत के छोटे भाई राजेश रावत ने सदर विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन दीप्ति गुप्ता पर पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। राजेश ने सदर कोतवाली और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाद लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास स्थित जमीन को लेकर है। मोहान विधायक इसे अपनी पैतृक जमीन का हिस्सा बता रहे हैं। वहीं सदर विधायक ने अधिकारियों से जांच करने जिसकी जमीन हो उसे कब्जा देने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहान विधायक बृजेश रावत के भाई राजेश रावत के मुताबिक नवीन मंडी के पास उनकी छह बीघा आठ बिस्वा पैतृक जमीन है। इस पर उनका व बड़े भाई बृजेश रावत सहित तीन भाइयों हक है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीप्ति गुप्ता उनकी जमीन के 12 बिस्वा हिस्से पर कब्जे का प्रयास कर रही हैं। इसका न्यायालय में वाद विचाराधीन है और दीप्ती को कब्जा दखल न करने का आदेश भी है। राजेश ने कोतवाल और एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह 11:30 बजे दीप्ति गुप्ता और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जमीन पर पिलर व सीमेंट वॉल लगाकर घेराबंदी कर ली। जानकारी होने पर इसे जेसीबी से तोड़वा दिया। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और जान-माल की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

वहीं सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। बताया कि उनकी बहन ने कुछ जमीन खरीदी है। इस पर मोहान विधायक अपना दावा कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और एडीएम से पैमाइश कराकर विवाद हल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार यशवंत सिंह और लेखपाल को मौके पर बुलाया गया था। अभी विवाद हल नहीं हो सका है। दोनों ही पक्ष जमीन को अपनी बता रहे हैं। दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है। अगले एक-दो दिन में तहसील प्रशासन जांच और पैमाइश कराकर विवाद को हल कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed