{"_id":"69a5efb62ed080b9830da8d3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1055-1444002-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अहिरौरा टीम ने जीता धानीखेड़ा प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अहिरौरा टीम ने जीता धानीखेड़ा प्रीमियर लीग
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। धानीखेड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला सोमवार को स्टेडियम में खेला गया। इसमें अहिरौरा टीम ने रिसालखेड़ा को कांटे के मुकाबले में चार रनों से हराकर खिताब जीत लिया।
अहिरौरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 107 रन बनाए। बल्लेबाज सत्यम सिंह ने 32, अमन सिंह ने 25 और शिवम शर्मा ने 18 रनों का योगदान किया। रिसालखेड़ा के लिए विशाल सिंह और लवलेश ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसालखेड़ा की टीम 15 ओवर में 104 रन ही बना सकी। रिसालखेड़ा की ओर से लवलेश ने सर्वाधिक 47 रन और पंकज सिंह ने 36 रन बनाए। अहिरौरा के सत्यम सिंह को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 32 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। विपिन सिंह और गोल्डी सिंह ने अंपायरिंग व शिवांग सिंह ने कमेंट्री की।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश यादव और बारासगवर थाना प्रभारी धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर अंबादीन, ग्राम प्रधान दिलीप, आयोजक आशीष चौधरी, आलोक, सचिन, रौनक, अभय द्विवेदी, पिंकू सिंह, रजत सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos