{"_id":"69a5f083700fd9d6e50005e9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146159-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मन मोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीह स्थित पैट्रियाट शिक्षा संस्थान में वार्षिकोत्सव ‘ज्योतिका’ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश व गुरु वंदना के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम की थीम पाषाणकाल से आधुनिक युग तक भारत की विजय गाथा रही। इसमें कव्वाली ‘कामयाबी विशाल है कमाल की’ के माध्यम से त्रेता, द्वापर, सतयुग, कलियुग में मुगलकाल और शिवाजी महाराज तक की विजय गाथा का वर्णन किया। छात्रों ने अब चंदा मामा दूर नहीं के साथ विष्णु स्तुति, गणेश वंदना, महिषासुर महिष मर्दिनी, हनुमान चालीसा, शहीद भगत सिंह, झांसी की रानी, कृष्ण लीला, योगा डांस, महाभारत, अंधेर नगरी चौपट राजा, परिधान, जिंदगी एक सफर है सुहाना जैसे कार्यक्रम नृत्य व नाटकों के जरिए प्रस्तुत किए।
अंत में राधा कृष्ण की ब्रज की होली का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्यमंत्री बाल विकास प्रतिभा शुक्ला, शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता व बालकृष्ण वाजपेयी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रबंधक स्वास्तिक मिश्र व प्रबंधिका गीता मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos