सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: परशुराम-लक्ष्मण के तीखें संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
अचलगंज। नगर पंचायत के बलऊ खेड़ा स्थित महादेव मंदिर परिसर में रविवार की रात धनुष यज्ञ का आयोजन हुआ। विख्यात कलाकारों ने मंचन कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
Trending Videos

लीला में जनक विलाप, रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम के बीच तीखे प्रश्नोत्तर प्रस्तुत किए गए। इन संवादों को सुनकर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद सोमवार देर सुबह तक चला। लीला के समापन के बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव वर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया। आयोजक मंडल ने लीला में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। यहां अंकित सिंह परिहार, अखिल गुप्ता, रमेश लोधी, मेवा लाल लोधी, राजेश यादव, हरपाल, सकट्टू, सुरेश यादव, कमलेश, रमेश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed