फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

संशोधित <bha>--</bha> गाय की दुर्दशा के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ हम सभी दोषी : अविमुक्तेश्वरानंद

Sat, 11 Jul 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- हफीजाबाद स्थित बलखंडेश्वर धाम में धर्मसभा में संबोधित करते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्ते
फतेहपुर चौरासी। अंग्रेजों ने गाय को पशु माना था। दुर्भाग्य यह है कि हमने और राजनीतिक पार्टियाें ने आजादी के बाद से गाय को राष्ट्र माता मानने के लिए प्रयास नहीं किए। अगले चुनाव में गाय माता के नाम पर मतदान करें। ये बातें शुक्रवार को गांव हफीजाबाद के बलखंडेश्वर धाम में आयोजित धर्मसभा में ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कही।
विज्ञापन

भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीराम के नारे से ही कोई सनातनी या धर्मावलंबी नहीं हो सकता है। विश्व में मांस उत्पादन में भारत पहले नंबर पर है, जिसमें गाय का मांस भी शामिल है। यह हम सभी के लिए शर्मनाक है। देश के मांस उत्पादन में 50 फीसदी उत्तर प्रदेश की भागीदारी है। रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मांस व्यापार में गेरुआधारी महाराज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के मुफ्त अनाज को खाने से भी हम सभी की बुद्धि भ्रष्ट हो रही है, क्योंकि इस अनाज में भी मांस का धन शामिल है। उन्होंने अपील की कि इस बार चुनाव में सभी गाय माता के नाम पर मतदान करें। शंकराचार्य ने बांगरमऊ विधानसभा में गऊ धाम की स्थापना की बात कही। इसके लिए सर्वसहमति से शशांक शेखर शुक्ला को प्रभारी बनाया गया। अपील की कि गऊ धाम में सभी लोग यथाशक्ति आर्थिक सहयोग करें। इस मौके पर पूर्व विधायक बदलू खां, सीके त्रिपाठी, मुन्ना अल्वी, महेश कश्यप, आलोक त्रिपाठी, स्वामी शंकर यादव, लवकुश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व गुरु देश बना विश्व कसाई
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमारा देश कभी विश्वगुरु था, लेकिन आज विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक है। जो विश्वगुरु था आज विश्व कसाई बन गया है। सवालिया लहजे में कहा कि ये बताइये कोई कंपनी होती है तो उसका डायरेक्टर होता है। उसी तरह सरकार का मुखिया ही सरकार होता है। देश के अन्य सभी प्रदेश जितना मांस निर्यात करते हैं, उतना अकेले उत्तर प्रदेश करता है।

नगर में शंकराचार्य का स्वागत
बांगरमऊ। गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा में जा रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्वागत किया गया। इसके बाद लखनऊ रोड चौराहे पर यात्रा का स्वागत हुआ। यहां से यात्रा आगे रवाना हो गई। प्रमुख रूप से सपा नेता शशांक शेखर शुक्ला, राजीव बाजपेई, आचार्य ऋषिकांत मिश्र, गुड्डू शुक्ला आदि लोग रहे।

गाय को पशु मानने वाला नहीं हो सकता हिंदू
सफीपुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने नगर के प्राचीन सिद्धि पीठ मां शंकरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि गाय माता संकट में है। गो भक्तों के साथ सरकार ने छल किया है। कहा कि जो गाय को माता न मानकर पशु मानता हो, क्या आप लोग उसको हिंदू मानोगे? सरकार के सामने ऐसी कौन सी विवशता है जो गाय माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं कर रही है। सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी के सहयोग से गो संवर्धन केंद्र व आशीर्वाद स्थल बनाने की बात कही। इसकी जिम्मेदारी समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह को दी गई।


ईमानदारी से गो रक्षा की बात करने वालों को ही सत्ता में भेजें
नवाबगंज। कस्बे में पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज का कल्याण तभी संभव है जब हमारी संस्कृति और गो माता सुरक्षित रहेंगी। जनता से पूरी ईमानदारी से गो रक्षा की बात करने वालों को ही सत्ता में भेजने की अपील की। पूर्व विधायक राधेलाल रावत, शिशिर द्विवेदी और ब्रजपाल यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed