सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: महीनों चक्कर लगाए फिर भी नहीं बने मृत्यु प्रमाणपत्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15-पुरवा तहसील में शिकायतें सुनते डीएम घनश्याम मीणा, एसपी जयप्रकाश सिंह व अन्य अधिकारी। सं
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नए डीएम से समाधान की आस लेकर 99 फरियादी पहुंचे। इनमें से 10 की समस्याएं निपटीं। फरियादियों ने बताया कि महीनों से मृत्यु और आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक नहीं बन पाए। एक फरियादी ने बताया कि चार साल पहले हुए शौचालयों के घोटाले में 12.48 लाख रुपये की रिकवरी अभी तक नहीं हो पाई। डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को जल्द मामलों का निपटारा करने कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

डीएम घनश्याम मीणा व एसपी जयप्रकाश सिंह शनिवार दोपहर 12:12 बजे तहसील सभागार पहुंचे। बनिगांव के प्रमोद कुमार ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव में 2022 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए 104 शौचालय जांच में कागजों पर मिले थे। प्रधान और सचिव से 12.48 लाख रिकवरी के आदेश जारी हुए थे लेकिन अभी तक नहीं हो पाई है। डीएम ने बीडीओ को रिकवरी कराने के निर्देश दिए। रेवला निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मां की मौत हुई थी। एसडीएम के यहां मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक जारी नहीं किया गया है। कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहा निवासी रूपराम व विशंभर ने बताया कि मां की मौत 10 अक्तूबर 2025 को हुई थी। मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लगातार ब्लाॅक व तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। कसरौर निवासी प्रेमशंकर ने बताया कि परिवार में चार सदस्य स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं लेकिन परिजनों को आश्रित प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। मुरैता नवीन के ग्राम प्रधान अमित सिंह ने हाइटेंशन लाइन के तार लटकने की शिकायत की। डीएम ने एक्सईएन को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
फजलखेड़ा के रामनरेश ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी लेकिन अक्तूबर 2025 से पेंशन नहीं आई है। छह माह से शिकायत कर रहे हैं। राजा बाजार निवासी मुस्तरी बेगम ने बताया कि निराश्रित पेंशन अक्तूबर 2025 से बंद है। कटरा के रामआसरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त न मिलने की शिकायत की। चंदीगढ़ी की अनीता ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अधिक आने की शिकायत की। डीएम ने कहा कि बाबू द्वारा बनाई गई आख्या पर विश्वास न करें। जो शिकायत जांच योग्य है, उनमें अधिकारी मौके पर जाएंगे और फोटो भेजेंगे। शिकायत का निस्तारण कर गुणवत्तापूर्ण आख्या अपलोड करेंगे।



अनुपस्थित सात अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
बीघापुर। तहसील समाधान दिवस में सीडीओ कृतिराज ने उपस्थिति पंजिका जांची तो पीएचसी सुमेरपुर के प्रभारी, सीएचसी पाटन के अधीक्षक, सहायक अभियंता सिंचाई, सीडीपीओ सुमेरपुर, अधिशासी अधिकारी भगवंतनगर, बीईओ बीघापुर व एडीओ कृषि बीघापुर अनुपस्थित रहे। कई अधिकारियों की जगह अधीनस्थ कर्मचारियों के उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर की जानकारी पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। यहां 110 मामलों में सात का मौके पर निस्तारण हो सका। ममरेजपुर की आरती देवी पत्नी रामू ने चार माह से भूमि का चिह्नांकन न होने की शिकायत की। सीडीओ ने कानूनगो अनवार अहमद को बुलाकर तत्काल मामले का हल करने के निर्देश दिए।
141 शिकायतों में पांच का निपटारा

हसनगंज। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय के पास 141 प्रार्थनापत्र पहुंचे। राजस्व के पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। उधर, बांगरमऊ में एडीएम के पास सभासदों आशीष कुमार, सलमान अहमद, राहुल शुक्ला, प्रियंका गौतम, देवेंद्र पटेल, सूरज बली, गुड़िया बानो, इसरार अहमद आदि ने शिकायतीपत्र देकर स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आने की शिकायत की। कुल 92 शिकायती पत्रों में सात का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed