{"_id":"69f64ea70591cad0ce046f17","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149742-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाइटगेज बैरियर में फंसा डीसीएम, दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाइटगेज बैरियर में फंसा डीसीएम, दो घंटे लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक कंपनी के सब्जी मसाला के गत्ते लेकर हरदोई जा रहा डीसीएम का चालक हरदोई सड़क पुल के पास लगा हाइटगेज बैरियर देख नहीं पाया और उसमें फंस गया। डीसीएम बैरियर में फंस गया और गत्ते सड़क पर बिखर गए। इसके चलते करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
एक कंपनी के मसालों के गत्ते लादकर शुक्रवार रात लखनऊ-कानपुर हाईवे से हरदोई की ओर जा रहा डीसीएम शहर में हरदोई रोड पुल पर लगे हाइटगेज बैरियर में फंस गया। डीसीएम में लदे गत्ते फट गए और सड़क पर बिखर गए। बैरियर में फंसे डीसीएम को निकालने में चालक, परिचालक को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान यातायात प्रभावित होने की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह डीसीएम को हटवाकर किनारे कराया।
इसके बाद चालक ने गत्ते समेटे। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। शहर और हरदोई की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री पार्क से घुमाकर दूसरी तरफ से निकाले गए। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि चालक को जानकारी नहीं थी कि हरदोई पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है, इसी वजह से घटना हुई। इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
Trending Videos