फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तिरपाल फैक्ट्री में लगी आग, अग्निशमन दल ने 25 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला

Wed, 06 May 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सदर कोतवाली के मगरवारा स्थित तिरपाल बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार शाम आग लगने से खलबली मच गई। सूचना पर चार दमकल लेकर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने फैक्टरी में फंसे 25 श्रमिकों को निकाला। हालात देख फैक्टरी मालिक की तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कानपुर के रेल बाजार मोहल्ला निवासी मो. अफजल की सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र में यूनीकैब नाम की फैक्टरी है। इसमें तिरपाल बनाया जाता है। मंगलवार शाम करीब तीन बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और लपटें और धुआं पूरी फैक्टरी में फैल गया। सूचना पर सीएफओ अनूप सिंह, एफएसओ राममिलन भारती चार दमकल और टीम के साथ पहुंचे। फैक्टरी परिसर में मौजूद 25 श्रमिकों को बाहर किया। घटना की सूचना पर फैक्टरी मालिक की तबीयत बिगड़ने परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एफएसओ ने बताया कि काफी मात्रा में तिरपाल और धागा होने से आग को बुझाने में दिक्कत हुई। जेसीबी से टिनशेड को तोड़ने के बाद आग पूरी तरह नियंत्रित हो सकी। बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अनुमान है। आग से बचाव के संसाधन और पानी का भंडारण पर्याप्त नहीं पाया गया है। आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed