{"_id":"69fceb7ec64cfb5a170f8f03","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150036-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मरीजों के अल्ट्रासाउंड में देरी बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मरीजों के अल्ट्रासाउंड में देरी बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बृहस्पतिवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं, मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए गर्भवतियों को 10 से 15 दिन बाद की तारीख देने पर नाराजगी जताई। पैथोलॉजी में कर्मचारी बढ़ाने के साथ ही निजी पैथोलॉजी से निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का अधिक से अधिक लाभ देने का निर्देश दिया।
अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच में देरी की शिकायतें पहले भी उनके संज्ञान में आई थीं। उन्होंने अनावश्यक रूप से लंबी तारीखें न देने का निर्देश दिया था लेकिन सुधार नजर नहीं आया है। अब भी सुधार न हुआ तो जांच कराई जाएगी। महिला अस्पताल के सीएमएस ने अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञों की संख्या पर्याप्त न होने की बात बताई और समाधान के लिए शासन से अतिरिक्त सोनोग्राफर के लिए मांगपत्र भेजने की बात बताई।
आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चियों का जन्मोत्सव मनाते हुए आठ माताओं को बेबी किट भी दिए। उन्होंने प्रसूताओं से भी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधार की सराहना भी की।
विज्ञापन
महिलाओं के संग लगाई चौपाल
बिछिया सभागार में महिला चौपाल में मौजूद महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। समस्या पूछने पर पड़री खुर्द की बीसी सखी रजोली ने पांच माह से मानदेय न मिलने की शिकायत की। उपाध्यक्ष ने लिखित में प्रार्थनापत्र मांगा। आंगनबाड़ी केंद्र बिछिया का निरीक्षण कर चार महिलाओं की गोदभराई तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया। शहर के श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को योजनाओं का पंपलेट दिए। डीएम घनश्याम मीना, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महिला उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करने के लिए तय समय से तीन घंटे देर से पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने तीन मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कानपुर ग्वालटोली महिला ने पति और ससुराल वालों पर 25 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न करने की शिकायत की। बताया कि वर्ष 2010 में गंगाघाट कोतवाली निवासी युवक से शादी हुई थी। ससुराल वाले रुपयों और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर तीन बार गर्भपात करा दिया। आयोग की उपाध्यक्ष अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा के दो और मामलों की सुनवाई की और निस्तारण के निर्देश दिए।
वोट चोरी पर राहुल गांधी को बताया ‘पप्पू’
मीडिया से बातचीत में उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी के वोट चोरी के दिए गए बयान पर उन्हें ‘पप्पू’ कह दिया। कहा कि चुनाव के समय राहुल गांधी मस्कट घूम रहे थे। केरलम में कांग्रेस की सरकार बनी तो वहां पर क्या कांग्रेस ने ईवीएम की चोरी की। अपर्णा यादव ने कहा कि राहुल गांधी को बेहतर राजनीतिज्ञ की तरह हार को स्वीकार करना चाहिए। उन्हें अपनी पार्टी में ध्यान देना चाहिए। ऐसा न हो कि आने वाले समय में कांग्रेस समाप्त ही हो जाए। पश्चिम बंगाल में हुई हत्या की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने का जिसने प्रयास किया आज वो सत्ता से बाहर है। टीएमसी सरकार में विकास नहीं बल्कि अराजकता और उदासीनता रही। प्रधानमंत्री मोदी गंगा सागर तक का रास्ता मजबूत कर देंगे, जिससे सनातनियों को मदद मिलेगी।