फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में दिए पांच करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव

Sat, 09 May 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14-बैठक में संबोधित करतीं बीडीओ श्वेता त्रिपाठी। संवाद
सफीपुर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। बजट उपलब्ध होने पर इन कार्यों को कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक से अनुपस्थित बिजली निगम, स्वास्थ्य और जल निगम के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

सफीपुर ब्लॉक सभागार में विधायक बंबालाल दिवाकर की उपस्थिति में बैठक हुई। अतहा ग्राम पंचायत की प्रधान अनीता ने 200 मीटर सीसी मार्ग निर्माण का प्रस्ताव रखा। देवगांव की बीडीसी यदुमती ने 250 मीटर इंटरलॉकिंग और 250 मीटर सीसी मार्ग का प्रस्ताव दिया। मिर्जापुर के बीडीसी रामे सिंह ने पानी निकासी के लिए 200 मीटर नाला, सीसी सड़क और 250 मीटर इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

निहालपुर के बीडीसी जमुना ने 400 मीटर इंटरलॉकिंग की मांग की। ओसिया के अनिल राजपूत ने 200 मीटर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का प्रस्ताव दिया। सकहन राजपूतान की रामश्री ने 300 मीटर इंटरलॉकिंग और नाली का प्रस्ताव रखा। महापरापुर द्वितीय के रमेश चंद्र ने 500 मीटर खड़ंजा और फाजिलपुर की मंजू ने 400 मीटर इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सकहन सराय के सदस्य अरुण कुमार ने विद्यालय में अध्यापक न आने और स्कूल की टंकी में गंदा पानी आने की शिकायत की। मेथीटीकुर के सदस्य रवि शंकर ने वार्ड-5 के रास्ते में पानी भरा होने और रास्ते के दोनों तरफ झाड़ियाें की समस्या रखी। ब्लॉक प्रमुख निर्मला रावत और बीडीओ श्वेता त्रिपाठी ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र रावत ने बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीडीओ ने बिजली निगम, स्वास्थ्य और जल निगम से स्पष्टीकरण मांगने का आश्वासन दिया। बैठक में केके तिवारी, डीपीओ रचना पटेल और एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार भी उपस्थित थे। कुल 48 बीडीसी और 44 प्रधान इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहे।

फोटो-14-बैठक में संबोधित करतीं बीडीओ श्वेता त्रिपाठी। संवाद

फोटो-14-बैठक में संबोधित करतीं बीडीओ श्वेता त्रिपाठी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed