{"_id":"69fe3d79c7409e860607fef4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150086-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीएचसी में आग बुझाने के इंतजाम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीएचसी में आग बुझाने के इंतजाम फेल
विज्ञापन
फोटो-36- रैन बसेरा में रखे उपयोग तिथि निकल चुके सिलिंडर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी अग्निशमन प्रणाली खराब हो गई है। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ। अग्निशमन दल प्रभारी ने दो दिन में खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
अजगैन फायर ब्रिगेड टीम के इंचार्ज अरविंद सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अग्निशमन प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये की लागत से लगा सिस्टम अब केवल दिखावटी है। परिसर में बिछी पाइपलाइन और आग लगने पर बजने वाले अग्निशमन अलार्म पूरी तरह खराब मिले। निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर लापरवाही यह सामने आई कि ऑपरेशन थियेटर, एक्सरे कक्ष और पैथोलॉजी लैब जैसे संवेदनशील हिस्सों में आग बुझाने वाले सिलिंडर रखे ही नहीं गए हैं।यह सीधे तौर पर सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी है। इसके अलावा, पानी की टंकी खाली मिली और दबाव मोटर चालू हालत में नहीं थी।
आग बुझाने वाले सिलिंडर रैन बसेरा में बने गोदाम के अंदर रखे मिले। इन सभी सिलिंडरों की उपयोग तिथि समाप्त हो चुकी थी। प्रभारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को सभी खामियां बता दीं। उन्हें दो दिन में इन्हें ठीक कराने को कहा गया है। ठीक होने के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। टीम इंचार्ज अरविंद सिंह ने सीएचसी कर्मियों को आपात स्थिति में आग से निपटने के तरीके बताए और सिलिंडर की मदद से आग बुझाकर भी दिखाई।