{"_id":"69fe384d6c92c2ddfc010788","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150091-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जनप्रतिनिधियों ने दिए 2.26 लाख करोड़ के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जनप्रतिनिधियों ने दिए 2.26 लाख करोड़ के विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले के जनप्रतिनिधियों और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने वित्तीय वर्ष 2026-027 में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने 2 लाख 26 हजार 746 करोड़ के 789 कार्यों के प्रस्ताव दिए। इनमें सड़क, बिजली, पुल भवन आदि विकास कार्य शामिल हैं। डीएम घनश्याम मीणा ने पीडब्ल्यूडी को कार्ययोजना तैयार कर तत्काल शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि सभी विधायकों और एमएलसी की ओर से दिए प्रस्तावों में सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सेतु, भवन आदि निर्माण के कुल 789 कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इन प्रस्तावों को जिलाधिकारी के माध्यम से अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा। अनुमोदन के बाद डीपीआर भेजी जाएगी। बैठक में पुरवा विधायक अनिल सिंह, बांगरमऊ के श्रीकांत कटियार, सफीपुर के विधायक बंबालाल दिवाकर, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक के प्रतिनिधि संजीव त्रिवेदी व अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा-लागत (करोड़ में)-लंबाई (किमी)-कार्यों की संख्या
पुरवा-64396.240-373.007-159
भगवंतनगर-27986.900-260.266-143
उन्नाव सदर-26383.800-194.605-132
मोहान-48419.700-234.087-91
बांगरमऊ-36545.590-233.811-143
सफीपुर-23014.420-204.677-121
कुल-226746.650-1500.453-789