फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिना सूचना बंद की रेलवे क्रॉसिंग, शहर में हर तरफ लगा जाम

Tue, 12 May 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद - फोटो : 1
उन्नाव। बिना पूर्व सूचना के शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग मरम्मत के लिए सोमवार को दो दिन के लिए बंद कर दी गई। आवास विकास बाईपास तिराहा से शहर, शुक्लागंज और कानपुर को जोड़ने वाली क्रॉसिंग बंद होने से शहर में चौतरफा जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। रेलवे क्रॉसिंग बंद रखने की पूर्व सूचना न देने पर रेलवे और यातायात पुलिस एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर और आसपास के मार्गों पर करीब 10 दिन से मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहे हैं जिससे यातायात पहले से ही प्रभावित था। आवास विकास कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग (संख्या 126) सोमवार को अचानक बंद होने से समस्या और बढ़ गई। बिना पूर्व सूचना अचानक इस बदलाव से शहरवासी परेशान हो गए। जाम लगने से नौकरीपेशा लोग कार्यालय देर से पहुंचे। स्कूल जाते और छुट्टी के समय जाम में फंसे वाहनों में बैठे बच्चे पसीने से लथपथ रहे। दही औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य तहसील व ब्लॉकों को जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी और कामगार भी जाम में फंसे रहे। आवास विकास कॉलोनी और अन्य ब्लॉकों से शहर आने वाले लोग मुख्य मार्ग बंद देखकर लोग लौटने लगे जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
विज्ञापन



वैकल्पिक मार्गों पर भी लगा जाम

शहर की तरफ आने-जाने वाले लोगों ने हाईवे की तरफ से घूमकर जाने का प्रयास किया। इसके लिए पीतांबर नगर, चर्च वाली गली, नगर पालिका चौराहा, अनवार नगर और इब्राहिमाबाग मोहल्ला जैसे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग किया गया। इन गली-मोहल्लों में भी यातायात उलझ गया। हरदोई सड़क पर चल रही मरम्मत के कारण आधा रास्ता बंद होने से वहां भी जाम लग गया। पुल के दोनों तरफ तैनात यातायात पुलिस ने बारी-बारी से वाहनों को निकाला। शहर के रोडवेज बस स्टेशन और अजगैन, पुरवा, नवाबगंज, हसनगंज के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें भी प्रभावित हुईं। ये बसें शहर के व्यस्ततम सदर बाजार, बड़ा चौराहा और छोटा चौराहा होते हुए गांधीनगर तिराहा से गदनखेड़ा बाईपास चौराहा से गुजरीं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था दिन भर चरमराई रही। बसों के मार्ग बदलने से यात्रियों को भी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा
मुख्य मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग को दो दिन बंद रखने की पूर्व सूचना न देने पर रेलवे और यातायात पुलिस एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मुकेश कुमार मीना का दावा है कि जिला प्रशासन और यातायात पुलिस को दो दिन पहले ही मरम्मत की सूचना दे दी गई थी। बताया कि क्रॉसिंग और दोनों तरफ ट्रैक की मरम्मत के लिए यह सूचना भेजी गई थी। उधर, सीओ ट्रैफिक अजय कुमार का कहना है कि क्रॉसिंग बंद करने का रेलवे का सूचना पत्र सोमवार को मिला। जानकारी मिलते ही विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात कर यातायात का संचालन कराया गया।

जाम में फंसकर पसीना-पसीना हुए स्कूली बच्चे
शहर में आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ स्कूल हैं। केंद्रीय विद्यालय हाईवे पर दही चौकी चौराहा के पास है। सुबह जाते समय भी स्कूल वाहन जाम में फंसे और दोपहर में छुट्टी के समय भी। इससे बच्चे परेशान हो गए। अभिभावक राजीव सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, दिनेश कुमार, शिवकुमार शुक्ला ने बताया कि बच्चे इतनी देर जाम में फंसकर परेशान होंगे, इसका पता होता तो आज भेजते ही नहीं। तमाम बच्चे पैदल ही घर से स्कूल जाते और आते दिखे।

फोटो-42-सिद्धांत कुमार
पांच किलोमीटर का चक्कर काटकर पहुंचे अस्पताल
लोकनगर निवासी सिद्धांत कुमार ने बताया कि रिश्तेदार की तबीयत खराब हो गई थी। जानकारी होने पर सात बजे उनके घर आवास विकास कॉलोनी गए थे। कार से जिला अस्पताल पहुंचाने में जाम से जूझते हुए पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर जिला अस्पताल पहुंचने में 45 मिनट लग गए।

फोटो-43-रजनीश कुमार
क्रॉसिंग बंद होने से घूमकर जाना पड़ा
हिरन नगर निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। सुबह नौ बजे जाने के लिए निकले तो पीतांबर नगर पहुंचते ही पता चला कि रेलवे क्रॉसिंग कल तक बंद रहेगी। इससे गली मोहल्लों से घूमकर जाना पड़ा। बताया कि रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की सूचना पहले से दी गई होती तो शहर वासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ता।

फोटो-44-रीना तिवारी
पैदल चलना पड़ा, ज्यादा किराया भी दिया
आवास विकास कॉलोनी निवासी रीना तिवारी ने बताया कि खरीदारी करने के लिए सदर बाजार जाना था। घर से निकलने के बाद पता चला कि रास्ता ही बंद है। किसी तरह से पैदल क्रॉसिंग पार करके वहां से ई-रिक्शा लेकर बाजार गईं। बताया कि ई-रिक्शा चालक ने भी ज्यादा किराया लिया। कॉलोनी से बड़ा चौराहा तक पांच रुपये किराया है, लेकिन आज पीतांबर नगर से ही पांच रुपये ले लिए।

फोटो-45-फूलादेवी
दो दिन पहले देनी चाहिए थी सूचना
आवास विकास कॉलोनी निवासी बुजुर्ग फूला देवी ने बताया कि उन्हें डॉक्टर को दिखाने जाने के लिए तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बेटे के साथ बाइक से जाने में हाईवे से पीतांबर नगर चर्च वाली गली से निकलने में भीषण गर्मी में आधे घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। काफी दिक्कतों के बाद डॉक्टर को दिखा पाए। बताया कि प्रशासन को लोगों की समस्या का ध्यान रखते हुए दो-तीन दिन पहले सूचना देनी चाहिए थी।


आज इस रास्ते से करें आवागमन
आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग आज मंगलवार को भी बंद रहेगी। आवास विकास कॉलोनी या उस तरफ से आने वाले लोग कानपुर-लखनऊ हाईवे से होकर हुसैन नगर चौराहा से इब्राहिमा बाग मोहल्ला या गदनखेड़ा चौराहा से होकर अस्पताल सड़क होते हुए शहर में पहुंच सकेंगे। वहीं शहर से आवास विकास कॉलोनी, स्टेडियम, दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र, पुरवा की तरफ जाने वाले लोग शहर के अंदर के बजाए गांधी नगर तिराहा से गदनखेड़ा बाइपास चौराहा से आवागमन कर सकेंगे। यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती रहेगी।

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद- फोटो : 1

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद- फोटो : 1

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद- फोटो : 1

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद

फोटो-36- आवास विकास रेलवे क्रासिंग को बंद करके ट्रैक की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed