सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: माता-पिता के साथ खेत गए आठ साल के बच्चे की गंगा में डूबकर मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
बीघापुर। बारासगवर थाना के गांव गढ़ेवा निवासी किसान के आठ साल के बेटे की गंगा में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

गढ़ेवा निवासी राकेश कुमार के गंगा नदी के किनारे खेत है जिसमें टिंडा की फसल की है। राकेश मंगलवार शाम करीब चार बजे पत्नी राजकुमारी व आठ साल के बेटे गंगा कुमार के साथ टिंडा तोड़ने खेत गए थे। खेलते-खेलते वह नदी के किनारे पहुंचा और पैर फिसल जाने से गंगा में चला गया और गहराई में जाने से डूब गया। लोगों की मदद से करीब आधे घंटे तलाश के बाद उसे निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गंगा कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था और चार बहनों में इकलौता भाई था। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed