सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-39- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व मृतकों के परिजन और रिश्तेदार। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई। दोनों लखनऊ जिले के रहने वाले थे। औरास थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लखनऊ जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। हादसे चालक वाहन लेकर भाग निकला।
Trending Videos

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के जलियामऊ गांव निवासी धनीराम (55) के औसास थाना क्षेत्र के राई गांव निवासी रिश्तेदार का निधन हो गया था। मंगलवार को सुबह वह लखनऊ के ही पारा थाना के खुशहालगंज निवासी दामाद संजय (35) के साथ उनकी बाइक से राई गांव गए थे। अंतिम संस्कार के बाद रात करीब 9:30 बजे दोनों बाइक से लखनऊ लौट रहे थे। आगरा एक्सप्रेसवे पर शाहपुर तोंदा गांव के पास सर्विस लेन पर सामने से आ रहे किसी वाहन बाइक में टक्कर मार दी। इससे ससुर-दामाद सड़क पर गिर गए और वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक संजय की जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से नाम-पता की जानकारी कर पारा थाना पुलिस की मदद से परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर पहुंचे धनीराम के बेटे विपिन ने बताया कि उनके पिता और बहनोई प्राइवेट नौकरी करते थे। पति और दामाद की मौत से छेदाना बेहाल हैं। संजय की पत्नी निशा, बेटा अभिषेक, अंश और बेटी महक का भी बुरा हाल है।
हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed