फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नहीं हो पाई ट्रैक की मरम्मत, आज और कल भी बंद रहेगी क्रॉसिंग

Thu, 14 May 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11-आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
उन्नाव। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित आवास विकास कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक की मरम्मत में रेलवे की सुस्ती शहर के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लगातार दो दिन क्रॉसिंग बंद रखने के बाद मंगलवार की रात अस्थायी तौर पर खोला गया लेकिन गिट्टी भरी होने से वाहन फंसते रहे। देर रात एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे जेसीबी से खींचकर निकाला गया। बुधवार को भी फाटक बंद करके काम कराया गया। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि बृहस्पतिवार के अलावा शुक्रवार को दोपहर तक क्रॉसिंग बंद रहेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने शहर की आवास विकास कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग (संख्या 126) के ट्रैक की मरम्मत कराने के लिए बिना पूर्व सूचना फाटक को सोमवार और मंगलवार को दो दिन के लिए बंद कर दिया। इसके बाद भी ट्रैक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। मंगलवार की रात में क्रॉसिंग खोलने के बाद बुधवार सुबह फिर बंद कर काम कराया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि काम अधिक होने से अभी दो दिन का वक्त और लगेगा। इसलिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी रास्ता बंद रहेगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रेलवे कॉसिंग लगातार तीसरे दिन बंद रहने से लोग परेशान रहे। शहर में एक से दूसरे हिस्से में जाने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा, औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य तहसील व ब्लॉक जाने वाले और स्कूली बच्चों को हुई। उन्हें हाईवे के रास्ते से पांच किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ा। जो शॉर्टकट के लिए गली-मोहल्लों के संकरे रास्तों से निकले उन्हें जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
शहर का मुख्य मार्ग होने से रायबरेली रूट पर आवास विकास कॉलोनी के पास स्थित इस क्रॉसिंग संख्या 126 की मरम्मत काफी समय से नहीं हो पाई थी। ट्रैक की मरम्मत और पटरी व स्लीपर बदलने में समय लग रहा है। दो दिन में काम पूरा न होने पर ब्लॉक बढ़ाया गया है। शुक्रवार को दोपहर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान रात में रास्ता खुला रहेगा। -मुकेश कुमार मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे।


हरदोई रोड पुल की भी की जा रही मरम्मत
एक सप्ताह से जारी हरदोई रोड पुल की मरम्मत का काम बुधवार को भी जारी रहा। पुल की आधी लेन को बंद करके काम कराया गया और दोनों तरफ के यातायात पुलिस ने बारी-बारी निकाला। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि ठेकेदार को काम में और तेजी लाने और जल्द काम खत्म करने को कहा गया है।

फोटो-11-आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद

फोटो-11-आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed