फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: परिषदीय स्कूलों में 42 दिन में सिर्फ 31,250 नामांकन

Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक अप्रैल से शुरू हुए अभियान में अब तक जनपद में 31,250 नए छात्रों का नामांकन हुआ है। कई स्कूल तो ऐसे हैं, जिनमें एक-एक ही नामांकन हुए हैं। अधिकारी इसका कारण शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी होना बता रहे हैं। उनका दावा है कि दूसरे चरण में नामांकनों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने प्रत्येक स्कूल को कम से कम पांच नए नामांकन करने के निर्देश दिए थे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाया जाना है। नामांकन बढ़ाने और किसी भी दिक्कत से बचने के लिए शासन ने 74,32,500 रुपये का बजट दिया है। इसमें जिला स्तर के कार्यक्रमों के लिए पांच लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले की 16 बीआरसी में प्रत्येक को 10 हजार रुपये और हर स्कूल को 2500 रुपये दिए हैं। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी के कारण नामांकन प्रभावित हुए हैं। शिक्षकों की व्यस्तता के चलते नामांकन रैलियां न के बराबर हो पाई हैं। इससे अभिभावकों से संपर्क साधने में कठिनाई हुई है। इस कारण कई स्कूलों में केवल एक या दो ही नामांकन हो पाए हैं।
विज्ञापन



वर्जन...
नामांकन के लिए दो चरणों में अभियान चलना है। पहला चरण एक से 15 अप्रैल तक था, दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक है। पहले चरण में भी नामांकन हुए हैं। दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।-शैलेश पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन





नामांकन अभियान और बजट आवंटन
जिले में 2709 परिषदीय स्कूल हैं। शासन ने प्रत्येक स्कूल को कम से कम पांच नए नामांकन करने के निर्देश दिए थे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाया जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए 74,32,500 रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है। यह बजट जिला स्तर के कार्यक्रमों, बीआरसी और स्कूलों के लिए वितरित किया गया है।


बीघापुर के 11 स्कूलों में सिर्फ एक-एक छात्र का नामांकन



बीघापुर। ब्लॉक में 167 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं जिनमें 115 प्राथमिक, 26 उच्च प्राथमिक और 26 कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। यहां 11 स्कूलों में कक्षा एक में केवल एक-ऐ छात्र का नामांकन हुआ है। इसी तरह 18 स्कूलों में दो-दो और सात स्कूलों में तीन-तीन छात्रों ने ही प्रवेश लिया है। सुमेरपुर ब्लॉक में भी 181 स्कूल हैं, जहां नामांकन की स्थिति खराब है। इन स्कूलों के कई शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है जिससे नामांकन प्रभावित हुआ है। यूपीएस चिकंदरपुर की प्रभारी शिक्षिका शालिनी बाजपेयी की ड्यूटी मतगणना कार्य में लगी है, जहां सिर्फ सात नए नामांकन हुए हैं और कुल छात्रों की संख्या 18 है। उच्च प्राथमिक स्कूल भदेवरा के शिक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि उनके स्कूल में भी सात नए नामांकन हुए हैं, छात्र संख्या 32 है। बीईओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि एकल शिक्षकों वाले स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है लेकिन आसपास के शिक्षकों को लगाकर शिक्षण कार्य और नामांकन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed