{"_id":"6a061f4297a1fd500a02dc0e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150447-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करने की तैयारी
विज्ञापन
फोटो-32-कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए स्थल देखते डीएम घनश्याम मीना, एसएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/अचलगंज। कानपुर-लखनऊ के बीच 64 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड/ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (एनई-6) बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब इस एक्सप्रेसवे का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण कराने की तैयारी शुरू की है। सूत्रों के अनुसार स्थान तय होने के बाद मुख्यमंत्री भी किसी दिन स्थलीय निरीक्षण करने आ सकते हैं। 24 या 25 मई को एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हो सकता है।
गुरुवार को डीएम घनश्याम मीना, एसपी जयप्रकाश सिंह, एनएचएआई के परियोजना निदेशक परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम के आयोजन के लिए कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच 27) की तरफ उन्नाव और कानपुर के बीच आजाद मार्ग चौराहा और उन्नाव-लालगंज हाईवे पर कोरारी के पास बनाए गए एक्सप्रेसवे कट के पास जनसभा स्थल के लिए जगह देखी। हालांकि अधिकारी अभी प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित होने या प्रधानमंत्री कार्यालय से ऐसी कोई सूचना मिलने से इन्कार कर रहे हैं। एनएचएआई के पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि लोकार्पण के 15 से 20 दिन पहले आधिकारिक सूचना जारी होती है। हालांकि बृहस्पतिवार तक कोई सूचना या कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। किसी भी दिन लोकार्पण कराया जा सकता है।
--
45 मिनट में कानपुर से लखनऊ, 275 रुपये टोल टैक्स
इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में सुरक्षित चलकर 45 मिनट में सफर पूरा कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए वाहन स्वामियों हाईवे की अपेक्षा ज्यादा टोल टैक्स भी देना होगा। एनएचएआई के सूत्रों के अनुसार लखनऊ-कानपुर हाईवे की अपेक्षा इस एक्सप्रेसवे पर करीब 25 प्रतिशत अधिक टोल टैक्स लगेगा। सूत्रों के अनुसार एक तरफ के लिए टोल टैक्स 275 रुपये और आना-जाना 415 रुपये में होगा। हालांकि यातायात शुरू करने से पहले एनएचएआई टोल की दरें घोषित करेगा।
विज्ञापन
--
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक नजर
-कुल लंबाई-64 किलोमीटर
-उन्नाव में लंबाई-45,3
-लागत-3100 करोड़ रुपये
--
चढ़ने-उतरने की सुविधा
-उन्नाव-लालगंज हाईवे पर अचलगंज कोरारी गांव के पास
-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा के पास