{"_id":"6a2c679c6db40a8f130057f2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152112-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीसीए रेड ने डीसीए यलो को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीसीए रेड ने डीसीए यलो को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
फोटो-1-अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में विजेता डीसीए रेड टीम। स्रोत: डीसीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 12 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच खेला गया। समर्थ की शानदार गेंदबाजी और अभय प्रताप की बल्लेबाजी से डीसीए रेड ने डीसीए यलो को सात विकेट से हरा दिया।
शुक्लागंज के सप्रू क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में डीसीए रेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डीसीए यलो ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 99 रन बनाए। वैभव ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। अनिरुद्ध ने 16 और आर्यन ने 14 रन का योगदान किया। डीसीए रेड की ओर से समर्थ ने तीन विकेट हासिल किए। प्रिंस को दो विकेट मिले जबकि आदित्य और असद राजा ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में डीसीए रेड ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभय प्रताप ने 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। समर्थ को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश अवस्थी ने उन्हें मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर ओम मिश्रा, साकिर हुसैन, विकास अवस्थी, पंकज सिंह गौर, अमितधर द्विवेदी और अजय त्रिवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। लीग का दूसरा मैच शनिवार सुबह सात बजे से डीसीए ग्रीन और डीसीए ब्लू के बीच होगा।