फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: करोवन रोड पर प्राधिकरण विकसित करेगा टाउनशिप

Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण कार्यालय।
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण शहर में एक और टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। करीब 16 साल बाद प्राधिकरण शहर को एक और टाउनशिप देने जा रहा है। इसके लिए करोवन-सरोसी मार्ग पर चौरा और मैनीखेड़ा गांव के बीच 28 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। इसमें करीब एक हजार आवासीय भूखंड होंगे। भविष्य में इसका विस्तार भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

डीएम घनश्याम मीणा की पहल पर उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण लंबे समय बाद किसी आवासीय योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। वर्ष 2002 में प्रियदर्शनी नगर और 2010 में निराला नगर फेज-1 विकसित करने के बाद प्राधिकरण ने 2012 में निराला नगर फेज-2 योजना लांच की थी। हालांकि कुछ भूमि मालिकों के जमीन देने से इन्कार और न्यायालय में जाने से योजना अभी धरातल पर नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन

लैंड बैंक न होने से प्राधिकरण किसी आवासीय योजना पर काम नहीं कर पाया और पुरानी संपत्तियों की बिक्री और टैक्स आदि से होने वाली आमदनी के सहारे जैसे-तैसे काम चला रहा है लेकिन अब प्राधिकरण को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का सहारा मिला है। इस योजना के तहत जमीन का मुआवजा देने में होने वाले खर्च का 50 फीसदी रुपया सरकार और 50 फीसदी रकम प्राधिकरण को देनी होती है। जमीन अधिग्रहण में मिल रही मदद को प्राधिकरण ने अपने लिए अवसर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाउनशिप में ये होंगी सुविधाएं
प्राधिकरण की ओर से लाइसेंस और लेआउट स्वीकृत होने के बाद विकसित होने वाली टाउनशिप में बिजली, पानी, सीवरेज, जलनिकासी, पार्क, पार्किंग, अस्पताल, स्कूल सहित व सभी सुविधाएं टाउनशिप परिसर में ही मिलेंगी जो शहर क्षेत्र के लिए आवश्यक हैं।

एससीआर में शामिल होने से खुले विकास के रास्ते
प्रदेश सरकार ने जिले को राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में शामिल किया है। इसके बाद से शहर के सुंदरीकरण, शहरी क्षेत्र का विस्तार भी किया जाएगा। हाईवे, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारा का विकास और लखनऊ व कानपुर नजदीक होने से जनपद के चौमुखी विकास के रास्ते खुल रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने समग्र विकास की कार्ययोजना बनाने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी के रूप में आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस (एईकॉम) और एडवांस्ड इंजीनियरिंग, गाइडेड इंटेलिजेंस सिस्टम्स (एईजीआईएस) कंपनी को नामित किया है।

निराला फेज-2 के आवेदकों का भूखंड का इंतजार जारी
निराला नगर फेज-2 योजना को विकसित कर वर्ष 2012 में प्राधिकरण ने छोटे-बड़े 199 भूखंड (प्लॉट) के लिए आवेदन मांगे थे। 2245 लोगों ने आवेदन किया और प्राधिकरण की शर्त के अनुसार आवेदन फार्म के साथ प्लॉट की कीमत की 10 फीसदी धनराशि आवेदन फार्म के साथ जमा की थी। वर्षों इंतजार के बाद 1140 लोगों ने अपना आवेदन वापस ले लिया है। हालांकि 1105 लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं।


वर्जन...
मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना से शहर के पास ही करोवन मार्ग पर जमीन देखी गई है। भूमि अधिग्रहण में कितनी जमीन किसानों से लेनी होगी और कितनी सरकारी हैं व अन्य संपत्तियों का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक में स्वीकृत कराकर शासन से बजट की मांग की जाएगी। निराला नगर फेज-2 योजना के लिए किसानों से उनकी जमीन लेने पर सहमति बन गई है। जल्द ही प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -शुभम यादव, एसडीएम/सचिव यूएसडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed