{"_id":"6a3ecc3a20c2381fc80a4ca4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152880-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना नक्शा या पास नक्शे की अनदेखी कर बनी बिल्डिंगों पर तेज होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना नक्शा या पास नक्शे की अनदेखी कर बनी बिल्डिंगों पर तेज होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ में हुई आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अवैध बिल्डिंगों की जांच और कार्रवाई का आदेश दिया तो उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण भी हरकत में आया। 22 को नोटिस और पांच इमारतों को सील किया है। वहीं अग्निशमन विभाग भी 15 मीटर ऊंची बिल्डिंगों में मानक के अनुरूप फायर सेफ्टी न होने पर बिजली कनेक्शन काटने के लिए नोटिस देने की तैयारी में है।
लखनऊ में हुई आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसमेंट में किसी भी तरह के व्यावसायिक उपयोग पर रोकने और कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज की है। बृहस्पतिवार को चार होटल-रेस्टोरेंट और एक नवनिर्मित निजी अस्पताल को सील किया गया है।
इसके साथ ही अग्निशमन विभाग ने भी अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच अभियान शुरू किया है। शहर और शुक्लागंज में 15 मीटर ऊंची कुल 13 बिल्डिंगों में से 12 में मानक पूरे नहीं मिले थे। अग्निशमन विभाग ने सभी को नोटिस दिया था। इसके बाद भी मानक पूरे न करने पर अब बिजली विभाग को इन बिल्डिंगों की बिजली कनेक्शन काटने के लिए पत्र भेजेगा। प्राधिकरण के सचिव शुभम यादव ने बताया कि नियम विपरीत निर्माण जहां भी मिलेगा नोटिस दिया जाएगा। सुधार कराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी जाएगी। इसके बाद भी अनसुनी करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।