{"_id":"6a3ecca73a636164200c1c2a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152884-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीजी हेल्थ को जिला अस्पताल में नहीं मिले सीएमएस, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीजी हेल्थ को जिला अस्पताल में नहीं मिले सीएमएस, दी चेतावनी
विज्ञापन
फोटो -31- जिला अस्पताल में दवाओं की जांच करते स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार ने बुधवार रात जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के सीएमएस बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण में दोनों अस्पतालों में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर फटकार लगाई।
स्वास्थ्य महानिदेश रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। काफी इंतजार के बाद भी पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुशील कुमार नहीं पहुचे। फोन करने पर पता चला कि वह जिले में नहीं हैं। इस पर डीजी हेल्थ ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी की बिना सूचना अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं है। पुरुष अस्पताल में दो बेड में चादरें फटी और गंदगी पर नाराजगी जताई।
वार्ड नंबर एक में लगे कूलरों में पानी न होने और वार्ड दो में गंदी चादरें मिलीं। प्रभारी सीएमएस डॉ. संजीव कुमार को मरीजों की सुविधा और स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त न करने की हिदायत दी गई। रात में एक्सरे करने वाला कर्मचारी अनुपस्थित मिला, जिस पर वेतन रोकने के निर्देश दिया। इसके बाद महिला अस्पताल में भी गंदगी और अन्य व्यवस्थाएं देखकर सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद से नाराजगी जताई। उन्होंने रात में गर्भवतियों को रेफर करने की व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। उन्होंने जन औषधि केंद्र में बाहर की दवाएं बेचने के वायरल वीडियो पर भी सख्त चेतावनी दी। पवन कुमार ने कहा कि यह अंतिम चेतावनी है, इसके बाद जन औषधि केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों को भी देखा। डॉ. शोभित अग्निहोत्री व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।