{"_id":"6a401b5b06b825b3d30191e7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152928-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा पुल पर रोक से वैकल्पिक मार्गों पर भारी वाहनों का रेला, यातायात रेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा पुल पर रोक से वैकल्पिक मार्गों पर भारी वाहनों का रेला, यातायात रेंगा
विज्ञापन
फोटो-32- बक्सर-ऊंचगांव मार्ग से भारी वाहनों को निकलवाती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जाजमऊ स्थित गंगा पुल की कानपुर-लखनऊ लेन की मरम्मत के लिए एनएचएआई ने तीन दिन के लिए रात 10 से सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। पहले दिन शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक कानपुर की तरफ मरम्मत का काम चला। पुल बंद होने से प्रयागराज हाईवे से जुड़े बक्सर-बिहार-मोहनलालगंज मार्ग पर भारी वाहनों की लाइन लग गईं। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस पसीना बहाती रही। उधर, गंगा बैराज मार्ग की सरैंया रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता बंद होने से ट्रांसगंगा सिटी से सहजनी मार्ग पर दिन भर यातायात रेंगता रहा।
एनएचएआई ने जाजमऊ स्थित गंगा पुल की कानपुर-लखनऊ लेन की मरम्मत कराने के लिए 26, 27 और 28 जून को रात 10 से सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगाई है। इससे कानपुर, इटावा, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कन्नौज आदि जिलों से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। कानपुर-प्रयागराज हाईवे से बक्सर-बिहार-मौरावां से मोहनलालगंज होकर लखनऊ जाने वाले मार्ग से पर रात से ही भारी वाहनों का यातायात बेतहाशा बढ़ गया। आम तौर पर रोज औसतन एक हजार भारी वाहन इस मार्ग से निकलते हैं लेकिन शुक्रवार रात से शनिवार शाम पांच बजे तक करीब पांच हजार वाहनों का आवागमन हुआ। इससे बक्सर तिराहा, ऊंचगांव चौराहा सहित अन्य स्थानों पर कई बार जाम लगा। पुलिस को तपती धूप में दिन भर पसीना बहाना पड़ा।
फोटो-34. 35
आरओबी पुल पर गर्डर रखने के लिए सरैयां क्रॉसिंग 48 घंटे के लिए बंद, वैकल्पिक मार्ग पर जाम
कानपुर जाने-आने वाले वाहनों को ट्रांस गंगा सिटी से सहजनी गांव के अंदर से निकाला गया-संकरा मार्ग और सहजनी क्रॉसिंग बार-बार बंद होने से लगता रहा जाम कई बार उलझा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शुक्लागंज के मरहला चौराहा से गंगा बैराज होकर कानपुर जाने वाले मार्ग की सरैंया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल (आरओबी) पर गर्डर रखने के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुक्रवार रात 11 बजे से 48 घंटे के लिए रोक दिया गया है। इससे बैराज के रास्ते आने-जाने वाले वाहनों को ट्रांसगंगा सिटी से सहजनी गांव के अंदर से निकाला गया। ग्रामीण मार्ग होने से इस वैकल्पिक रास्ते पर भी जाम लगता रहा। पर्याप्त पुलिस बल न होने से यातायात कई बार बुरी तरह उलझा।
सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल के लिए निर्माण एजेंसी ने हैवी क्रेन की मदद से गर्डर रखने का काम शुरू कराया है। इसके लिए शुक्रवार रात 11 बजे से सड़क यातायात के लिए क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। पुल के लिए आठ गर्डर रखने हैं लेकिन शनिवार शाम तक केवल दो ही रखे जा सके। इस दौरान वाहनों को गंगा बैराज से ट्रांस गंगा सिटी से सहजनी होकर उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग से आवागमन कराया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आरपीएफ और जीआरपी लगाई जाएगी। यातायात संचालन के लिए लगाए गए पीआरडी कर्मियों ने सहजनी क्रॉसिंग पर वाहनों को रोक-रोक कर फाटक बंद कराया। वहीं गांव का रास्ता संकरा होने से जाम लगता रहा। इससे लोगों को दिक्कत हुई।
वर्जन...
हाईवे और सहजनी मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। हाईवे पर कानपुर की तरफ से रोक होने से उन्नाव सीमा में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई और यातायात सामान्य रहा। सुबह डायवर्जन खत्म होने पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक बढ़ा था दो घंटे में सामान्य हो गया। रविवार को भी इसी तरह यातायात को सुचारु रखा जाएगा। सहजनी मार्ग पर भी पर्याप्त यातायात कर्मी तैनात हैं।
-सुनील सिंह, यातायात प्रभारी