{"_id":"6a42c2df58458e3f4309e039","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153029-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला सहकारी बैंक में ऋण वितरण, वसूली और नई शाखाओं के विस्तार पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला सहकारी बैंक में ऋण वितरण, वसूली और नई शाखाओं के विस्तार पर चर्चा
विज्ञापन
फोटो-26-बैठक में बैंक के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते जिला सहकारी बैंक
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ऋण वितरण, वसूली और वित्तीय प्रगति पर चर्चा की गई। बैंक के विकास और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए कई निर्णय लिए गए।
बैंक के अटल बिहारी वाजपेयी सहकारिता सभागार में हुई इस बैठक में ऋण वितरण और वसूली अभियान को प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। पुरवा शाखा अपनी निजी भूमि पर नई इमारत में संचालित होगी। औरास शाखा का भी लोकार्पण जल्द ही कराया जाएगा। बीघापुर, अचलगंज और बारा शाखाओं को ग्राहकों की सुविधा के लिए नए भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। बैंक की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने हेतु प्रशासनिक निर्णय भी लिए गए।
अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि बैंक का उद्देश्य किसानों, उपभोक्ताओं और खाताधारकों को गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं देना है। उन्होंने अधिकारियों को ऋण वितरण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सहकारी बैंक अध्यक्ष के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने और बैंक की प्रगति व जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई देकर सम्मानित किया।