फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सड़कें तो चौड़ी हुईं नहीं, योजनाएं भी दब गईं

Wed, 01 Jul 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28- खाली पड़ी कचहरी पुल के नीचे बनाई गई वाहन पार्किंग। संवाद - फोटो : samvad
उन्नाव। अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, सड़क पर लगने वाली फल मंडी को हटवाकर सड़कों को चौड़ा करने की योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। कई बार जोर-शोर से काम शुरू करने के दावे तो हुए लेकिन सारी कवायद बेकार साबित हुई। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग होने से शहर के रोडवेज बस स्टेशन से गांधी नगर तिराहा तक रोज दिन में कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन




स्थिति यह है कि 10 मिनट की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट लग जाते हैं। मंगलवार को भी को भी दिन में कचहरी रोड पुल से बड़ा चौराहा, सदर बाजार और सब्जी मंडी तक कई बार जाम लगा। कचहरी के सामने पुल के पास ई-रिक्शा के जमावड़े और कचहरी गेट के सामने आधी सड़क घेर कर खड़े वाहन राहगीरों का रास्ता रोकते रहे।
विज्ञापन


योजना-एक



अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सके फुटपाथ

शहर के मुख्य मार्ग, सदर बाजार, बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने दुकानदारों के लिए नाले के पीछे दुकान लगाने की सरहद तय की थी। पेंट से पीली पट्टी बनाकर कई बार निशान लगाए गए लेकिन इस पर भी अमल नहीं हो पाया। दुकानदारों ने फुटपाथ पर दुकानें लगा रखी हैं और इससे वाहनों की पार्किंग सड़क पर होती है जो जाम की बड़ी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन




योजना-दो



शिफ्ट नहीं हो सकी फल मंडी

शहर के बड़ा चौराहा पर जाम से निपटने के लिए सब्जी मंडी के सामने सड़क घेरकर लग रही फल मंडी को शिफ्ट करने की तैयारी थी। यहां लगने वाली फलों की अस्थायी दुकानों-ठेलिया को आईबीपी चौराहा से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर शिफ्ट करना था। इसके लिए यहां एक साल महीने पहले वेंडिंग जोन का बोर्ड भी लगाया था लेकिन अभी तक फल मंडी को शिफ्ट करने की योजना पर अमल नहीं हो सका। फल की दुकानें अभी भी बड़ा चौराहा से रोडवेज बस स्टेशन तक सड़क के दोनों तरफ आधा रास्ता घेरे रहती हैं।



योजना-तीन



सूचना बोर्ड तक सीमित वाहन पार्किंग

सदर बाजार में वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए पुराना जिला अस्पताल परिसर में जगह चिह्नित की गई। यहां पर 14 लाख की लागत से पार्किंग भी बनाई गई लेकिन पार्किंग के रास्ते में अतिक्रमण होने से चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल रहता है। बड़ा चौराहा पर अस्थायी पार्किंग का सूचना बोर्ड भी लगाया गया लेकिन यह पार्किंग स्थल अभी तक केवल सूचना बोर्ड तक सीमित है। वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं और ई-रिक्शा पूरा चौराहा घेरे रहते हैं। इससे जाम लगता है।



योजना-चार

तय नहीं हो सके ई-रिक्शा के रूट



शहर में जाम की बड़ी वजह बने ई-रिक्शा और ऑटो के रूट तक तय नहीं हो सके। नगर पालिका ने शहर के पांच वर्ग किलोमीटर में दौड़ने वाले सभी 2100 ई-रिक्शा और ऑटो के लिए अलग-अलग रूट तय किए थे। यातायात पुलिस ने इन पर नंंबर भी डाले थे लेकिन अभी पालिका यह तय नहीं कर पाया कि किस रूट पर किस नंबर से कितने नंबर तक के ई-रिक्शा चलेंगे। इनकी वजह से रोजाना जाम लग रहा।

वर्जन

शहर में जाम की समस्या को हल करने के लिए समय-समय पर अतिक्रमण हटवाया जाता है। पिछले महीने धवन रोड पर अभियान चलाया गया था। दुकानदारों को नोटिस देकर फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण न करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद भी सुधार न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष




बड़ा चौराहा के आसपास व पुल के ऊपर तक वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए कचहरी पुल व पुराना अस्पताल परिसर के खाली जमीन पर पार्किंग बनवाई गई है। यहां वाहन भी खड़े होते हैं। कचहरी पुल के नीचे दुकानदार सड़क घेर लेते हैं, इससे वाहनों का आवागमन में दिक्कत होती है। समस्या को हल कराया जाएगा। -शुभम सिंह, एसडीएम

फोटो-28- खाली पड़ी कचहरी पुल के नीचे बनाई गई वाहन पार्किंग। संवाद

फोटो-28- खाली पड़ी कचहरी पुल के नीचे बनाई गई वाहन पार्किंग। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed