फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 64 करोड़ के हाईवे पुल की फिर उखड़ी सड़क

Thu, 09 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24-हाईवे के गदनखेड़ा बाईपास पुल की कंक्रीट उखड़ने से भरा पानी। संवाद
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा पुल की बार-बार उखड़ रही सड़क यातायात के लिए समस्या बन गई है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से बार-बार समस्या हो रही है। हालांकि दावा है कि इस बार अत्याधुनिक तकनीक से मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 22 महीने पुराने 64 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हाईवे पुल की दूसरी बार सड़क उखड़ी है। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में बार-बार समस्या हो रही है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर के पास स्थित गदनखेड़ा बाईपास चौराहा, उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे को जोड़ता है। 64 करोड़ की लागत से सितंबर 2024 में बनकर तैयार हुए इस पुल पर यातायात शुरू हुआ। पर 14 महीने बाद ही अक्तूबर 2025 में पुल की सड़क जगह-जगह उखड़ गई थी। एनएचएआई ने इसकी मरम्मत कराई थी। लेकिन करीब नौ महीने बाद ही लखनऊ जाने वाली लेन फिर कहीं पर फूल गई तो कहीं उखड़ गई।
विज्ञापन

हालांकि एनएचएआई के अधिकारी इसके लिए वाहनों में हो रही बेतहाशा ओवरलोडिंग को वजह बता रहे हैं। कहना है कि रोज हजारों खनिज लदे वाहन हमीरपुर, कबरई, झांसी आदि से लखनऊ जाते हैं। यह वजह है कि हर बार कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में ही समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए, फाइबरग्लास जियोग्रिड बिछाने के बाद ओवर-ले का निर्माण कराया जा रहा है। एक लेन को तीन भागों में बांटकर काम कराया गया है। अब अंतिम लेन का काम चल रहा है। इसे भी एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास किया गया है कि अब यह समस्या न हो। -पंकज यादव, पीडी एनएचएआई

फोटो-24-हाईवे के गदनखेड़ा बाईपास पुल की कंक्रीट उखड़ने से भरा पानी। संवाद

फोटो-24-हाईवे के गदनखेड़ा बाईपास पुल की कंक्रीट उखड़ने से भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed