फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चार महीने बाद मिलेगी जाम से निजात, बनेगा एक और बाईपास

Wed, 22 Jul 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15-आदर्शनगर से हाईवे तक जाने वाला नहर पटरी मार्ग जिसपर बनेगी पक्की सड़क। संवाद
उन्नाव। जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर को एक और बाईपास की सौगात मिली है। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग को कानपुर-लखनऊ हाईवे से जोड़ने के लिए नहर पटरी मार्ग पर डामर रोड बनेगी। मंगलवार को इसका शिलान्यास सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। निर्माण चार महीने में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में भारी वाहनों की आवाजाही के साथ ही छोटे वाहनों की भरमार से गांधीनगर-तिराहा से अस्पताल रोड तक दिन में कई बार जाम लगता है। शहर में किसी बड़े आयोजन, जुलूस या शोभायात्रा के दौरान डायवर्जन व्यवस्था लागू होने पर समस्या और बढ़ जाती है। समस्या को हल करने और शहर वासियों के लिए आवागमन की सुविधा के लिए शहर में एक और बाइपास मार्ग के निर्माण की मंगलवार से शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर मोहल्ला आदर्शनगर में शारदा नहर पुल से कानपुर-लखनऊ हाईवे तक नहर पटरी पर 3.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनेगी। 3.75 मीटर चौड़ी इस सड़क को बनाने पर 1.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंगलवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इसका शिलान्यास किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के एई कमलेश कुमार, नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, राजेंद्र मिश्रा, सभासद राकेश कुमार साहू, नामित सभासद विनय सिंह, प्रधान पवन यादव, संजय सिंह, शिवदेवी, अंकित कुमार गुप्ता, प्रभात चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगी सुविधा
शुक्लागंज की ओर से आने वाले वाहन शहर के गांधीनगर, अस्पताल रोड और हिरन नगर से घूमकर गदनखेड़ा बाइपास से चौराहा से हाईवे पहुंचने के बजाय इसी नहर पटरी मार्ग से हाईवे पहुंच सकेंगे।
इसी तरह हाईवे से शहर और शुक्लागंज जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से निकल जाएंगे। इस मार्ग से आवागमन में भारी वाहनों पर नो इंट्री या ट्रैफिक डायवर्जन होने पर अन्य चार पहिया वाहन चालकों को समस्या नहीं होगी।


एक और बाईपास प्रक्रिया में
सदर विधानसभा क्षेत्र में गंगा बैराज-कानपुर मार्ग को सरोसी ब्लाॅक क्षेत्र के गरेरेपुरवा गांव होते हुए रिंग रोड तक चार लेन का बाईपास मार्ग बनाने की तैयारी है। इसकी लंबाई 3.6 किलोमीटर और लागत करीब 75 करोड़ आएगी। पीडब्ल्यूडी ने इसका भी प्रस्ताव भेजा है।


फोटो-17-बाईपास मार्ग का शिलान्यास करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। स्रोत: पाठक

फोटो-15-आदर्शनगर से हाईवे तक जाने वाला नहर पटरी मार्ग जिसपर बनेगी पक्की सड़क। संवाद

फोटो-15-आदर्शनगर से हाईवे तक जाने वाला नहर पटरी मार्ग जिसपर बनेगी पक्की सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed