{"_id":"6a5fc373585abb5685075c03","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154221-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मान्यता कक्षा पांच तक, पढ़ा रहे दसवीं तक के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मान्यता कक्षा पांच तक, पढ़ा रहे दसवीं तक के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने हसनगंज क्षेत्र के एसकेडी पब्लिक स्कूल, सेमरा में बिना मान्यता उच्च कक्षाओं के संचालन का मामला पकड़ा है। विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें तीन कार्य दिवस के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीआईओएस सुनील दत्त ने शनिवार सुबह करीब 9:26 बजे एसकेडी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्री-प्राइमरी और कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राएं पढ़ते मिले। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल को केवल कक्षा एक से पांच तक की मान्यता प्राप्त है। प्री-प्राइमरी और उच्च कक्षाओं की मान्यता के संबंध में कोई उत्तर नहीं दे पाए।
बिना मान्यता पढ़ रहे कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। निरीक्षण के समय फोटो और वीडियो भी सुरक्षित करते हुए डीआईओएस ने स्कूल के प्रबंधक को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने को कहा है। चेतावनी दी है कि दोबारा बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।