फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बारिश से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की कई जगह कटी मिट्टी

Wed, 22 Jul 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-40-कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कांथा के पास कटी मिट्टी। संवाद
उन्नाव। दो दिन हुई तेज बारिश से नवनिर्मित कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में कई जगह और मिट्टी कट गई है। वहीं कई जगह पर किए गए पैचवर्क में उछाल से वाहन चालकों के लिए सफर उतना आरामदायक नहीं है, जितने दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को 13 जुलाई को लोकार्पण के बाद जनता के लिए खोल दिया गया था। महंगा टोल होने के बाद भी रोजाना औसतन पांच हजार वाहन सवार इसपर सफर कर रहे हैं लेकिन दो दिन में हुई बारिश से कई जगह खामियां सामने आने लगी हैं। असोहा ब्लॉक के कांथा, पटकापुर, सरैयां, जगेथा सहित कई और स्थानों पर मिट्टी कट गई है। इससे सेफ्टी वाल के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन


वहीं पटकापुर और नेवरना सहित कई स्थानों पर की गई पैचिंग से सड़क में उछाल होने से लोगों वाहन सवारों को दिक्कत हो रही है। सोहरामऊ सहित अन्य स्थानों पर अंडरपास के दोनों तरफ सड़क पूरी तरह समतल न होने से वाहन चालक असहज महसूस कर रहे हैं। कई स्थानों पर टूटी फेंसिंग से जानवरों के एक्सप्रेसवे पर पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार कुंडू ने बताया कि, कोई भी एक्सप्रेस हो पहली बारिश में कुछ कमियां सामने आती हैं। जो भी कमियां आईं हैं उन्हें पूरी तरह ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश के जल निकासी न होने से सोनिक टोल पर भरा पानी



सोनिक। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक में बने टोल पर बारिश के पानी की सही जल निकासी की व्यवस्था न होने से पहली ही बारिश में जलभराव हो गया जिससे टोल कर्मचारियों को निकलने में दिक्कत हुई टोल मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि बारिश का पानी है धीरे-धीरे निकल जाएगा बाकी सड़क टूटने की बारिश की वजह से अभी तक कोई जानकारी नहीं है। (संवाद)

फोटो-40-कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कांथा के पास कटी मिट्टी। संवाद

फोटो-40-कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कांथा के पास कटी मिट्टी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed