फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिना पूर्व सूचना बंद कर दी रेलवे क्रॉसिंग, हजारों लोग हुए परेशान

Fri, 24 Jul 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34-लोकनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
उन्नाव। शहर में मुख्य मार्ग पर स्थित आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 35 बी को रेलवे ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे अचानक तीन दिन के लिए बंद कर दिया। पैदल राहगीर रेलवे ट्रैक फांद कर निकले जबकि वाहन सवारों को दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के लोकनगर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग को ट्रैक की मरम्मत के लिए तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। इस क्रॉसिंग से शहर की लगभग एक तिहाई आबादी का आवागमन होता है। 50 हजार आबादी सीधे इसी मार्ग से आवागमन करती है। यह मार्ग शहर के छोटा चौराहा से लोकनगर होते हुए कब्बाखेड़ा तिराहा पर उन्नाव-हरदोई मार्ग को जोड़ता है। करीब 50 मोहल्ले और आसपास के दर्जनों गांव के लोग भी सदर बाजार, कोतवाली, जिला अस्पताल, कानपुर जाने के लिए इसी मार्ग से निकलते हैं।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे रेलवे अचानक फाटक को बंद करके ट्रैक की मरम्मत के लिए खोदाई शुरू कर दी। तब लोगों और राहगीरों को इसका पता चला। पूर्व सूचना न दिए जाने के सवाल पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश कुमार मीना ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय में इसकी सूचना दे दी गई थी। बताया ट्रैक की मरम्मत और पुराने बोल्डर व प्लेट बदलने का काम शुक्रवार और शनिवार को भी चलेगा। प्रयास किया जाएगा कि बाकी बचे इन्हीं दो दिन में काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed