{"_id":"6a626549de59bbfd8a0b4cc8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154339-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जांच में नहीं दिखा पाए मान्यता अभिलेख, स्कूल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जांच में नहीं दिखा पाए मान्यता अभिलेख, स्कूल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के मटरिया गांव में जांच के दौरान नायब तहसीलदार और बीईओ को बिना मान्यता स्कूल संचालित मिला। कोई भी कागज न दिखाने पर उसे सील कर दिया है। बच्चों को पास के परिषदीय स्कूलों में प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
मटरिया गांव में काफी समय से बिनीता पब्लिक स्कूल संचालित था। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार प्रीति और बीईओ दीपेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। स्कूल में एक से 10 तक की पढ़ाई संचालित मिली। 50 छात्र भी उपस्थित थे। मौजूद स्टाफ से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए वह नहीं दिखा पाए। इस पर छात्रों को बाहर कर स्कूल में ताला लगा दिया गया है।
बीईओ दीपेश कुमार ने बताया कि विद्यालय बिना मान्यता संचालित मिला था। नायब तहसीलदार ने सील करने की कार्रवाई की है।
चार विद्यालयों का निरीक्षण, कहीं शिक्षक नदारद तो कही छात्र नहीं मिले
-डीआईओएस ने सात शिक्षकों का वेतन रोका, सुधार का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले के चार विद्यालयों के निरीक्षण में कम से कम सात शिक्षक और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला विद्यालय सुनील दत्त ने अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति भी बेहद कम मिली। प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर सिरोसी में सहायक अध्यापिका सुमन अनुपस्थित थीं। यहां 33 छात्र उपस्थित थे और भोजन व दूध की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी। ओपीजेडी इंटर कॉलेज शुक्लागंज में शिक्षक सुनील कुमार, वैभव दीक्षित और अजय सिंह अनुपस्थित पाए गए। अधिकांश छात्र कक्षाओं से बाहर घूम रहे थे। शिव प्रसाद पांडेय संस्कृत महाविद्यालय कलक्टरगंज में नीरजा दीक्षित और संध्या सिंह अनुपस्थित थीं। यहां 15 में से केवल दो छात्राएं उपस्थित मिलीं।श्रीराम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय देवारा कला में मानदेय शिक्षक नरेंद्र कुमार को छोड़कर पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला। ओपीजेडी इंटर कॉलेज, शिव प्रसाद पांडेय संस्कृत महाविद्यालय और श्रीराम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों सहित स्टाफ का जुलाई 2026 का वेतन सुधार की शर्तों पर जारी किया जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था, शिक्षक डायरी और साफ-सफाई के साथ ही नामांकन और छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।