फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नौ साल से सड़क बदहाल, ग्रामीण बेहाल

Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के ओहरापुर-कौड़ियां लालपुर संपर्क मार्ग नौ साल से जर्जर है। इस मार्ग पर आवागमन में हो रही परेशानी से आजिज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी है। सोशल मीडिया पर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का पोस्टर भी वायरल किया गया है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के ओहरापुर-कौड़ियां लालपुर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मरम्मत के अभाव में चार किलोमीटर लंबा मार्ग नौ वर्षों से गड्ढों में तब्दील है। बारिश में सड़क पर कीचड़ और जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान दिलीप राजपूत ने सोशल मीडिया पर सड़क की बदहाल फोटो वायरल करते हुए चेतावनी दी है कि यदि सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि सड़क मरम्मत की मांग को लेकर इसके पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद साक्षी महाराज व लोक निर्माण विभाग को कई बार पत्र दे चुके हैं। एस्टीमेट भी बना लेकिन राजनीति के चलते सड़क नहीं बनी। उन्होंने बताया कि करीब नौ वर्ष पहले जिला पंचायत ने सिर्फ एक किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई थी जबकि शेष मार्ग गड्ढों में तब्दील है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग हसनगंज, अजगैन और नवाबगंज आने-जाने का प्रमुख व एकमात्र संपर्क मार्ग है। सड़क की बदहाली के कारण रोजाना लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई प्रवीण कटियार ने बताया कि सड़क लगभग चार किलोमीटर लंबी है। विभागीय प्रक्रिया के तहत इसे टुकड़ों में बनवाने की योजना पर कार्य किया जा सकता है।




सड़क के गड्ढों में धान लगाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के ओहरापुर-कौड़ियां-लालपुर संपर्क मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी में धान की बेड़ लगाकर विरोध जाताया। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते लोग रोज इस पर जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed