{"_id":"6a68f99529f7c7a5230f4c84","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154569-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सावन कल से, न दुरुस्त हुए तट और न ही रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सावन कल से, न दुरुस्त हुए तट और न ही रास्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/परियर। गुरु पूर्णिमा आज है और सावन माह की शुरुआत कल से होगी। इसके बाद भी परियर में न तो गंगा तट दुरुस्त हो पाए हैं और न ही वहां तक जाने वाले रास्ते। इतना ही नहीं बिजली और छाया के भी प्रबंध नहीं किए गए हैं। ऐसे में स्नानार्थियों को तो परेशानी होगी ही, साथ ही कांवड़ियों को गंगाजल भरने में कठिनाई होगी।
सदर तहसील क्षेत्र के परियर घाट पर गुरु पूर्णिमा पर हर साल हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। स्नानार्थियों का आगमन एक दिन पहले ही शुरू हो जाता है। रात में तट पर ही रुककर भजन कीर्तन करते हैं और तड़के स्नान करते हैं। गुरु पूर्णिमा का स्नान बुधवार को होगा। इसके बाद भी प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं सही कराने में नाकाम रहा है। स्नान करने वालों को घाट तक पहुंचने में खस्ताहाल रास्ते से गुजरना होगा। परियर जाने वाला रास्ता मंगलवार शाम तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका। कच्चे रास्ते में पानी भरा हुआ है। वहीं रास्ता बनाने में डाले गए पत्थर भी लोगों की परेशानी बढ़ाएंगे।
इसके अलावा परियर गंगातट पर भी साफ सफाई नहीं कराई गई है। रोशनी के लिए बिजली और छाया का कोई प्रबंध नहीं हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए वस्त्र परिवर्तन केंद्र व मोबाइल टॉयलेट आदि भी अभी तक घाटों पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा सावन माह में भोलेनाथ को चढ़ाने को गंगा जल लेने के लिए पैदल व वाहनों से पहुंचने वाले कांवड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इंसेट-1
गंगा के पानी में डूबा रास्ता
गंगा स्नान से पूर्व परियर तट पर मुख्य धारा से पानी बढ़कर दूसरी धारा में आ गया है। तीर्थ पुरोहितों ने अपने-अपने स्थान और तख्त व कुर्सी भी नई धारा के पास लगा ली है लेकिन बढ़े जलस्तर से तट जाने वाला रास्ता डूब गया है। एक फुट तक पानी भर गया है। ऐसे में स्नानार्थियों के साथ कांवड़ियों का भी तट तक आवागमन बाधित हो सकता है। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ठेकेदार रास्ता दुरुस्त कर रहा है। घाटों पर अन्य व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। रात तक पूरी हो जाएंगी।
फोटो
डीएम-एसपी ने बक्सर के मां चंद्रिका देवी घाट का किया निरीक्षण
पाटन। गुरु पूर्णिमा पर आज होने वाले गंगा स्नान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम घनश्याम मीणा एवं एसपी जय प्रकाश सिंह ने बक्सर के मां चंद्रिका देवी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्नान घाट, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गई जा रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। इस दौरान एसडीएम आनंद कुमार नायक व क्षेत्राधिकारी मधुपनाथ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।