फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गुरु पूर्णिमा आज, आसमान पर आम के दाम

Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- शहर में आम की खरीदारी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
उन्नाव। गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ी) की पूर्व संध्या पर आम की कीमतों तगड़ा उछाल आया है। मंगलवार को चौसा आम 160 रुपये किलो बिका। लखनउवा आम 100 से 120 रुपये किलो बिका। इसके बावजूद लोगों ने आम की खरीदारी की।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद आम की पैदावार के लिए जाना जाता है। यहां लगभग 37 हजार हेक्टेयर भूमि पर आम के बाग हैं। दशहरी आम की पैदावार सबसे अधिक होती है। इसके बाद चौसा, लखनउवा और लगड़ा प्रजातियों का स्थान आता है। आम की फसल की शुरुआत के साथ ही सबसे पहले दशहरी किस्म बाजार में आती है जिसकी मांग भी काफी अधिक रहती है।
विज्ञापन

लगभग 15 दिन पहले तक जब दशहरी आम का सीजन चरम पर था, तब इसकी कीमत 50 से 60 रुपये किलो के आसपास थी। लोग दशहरी पसंद भी कर रहे थे। अब दशहरी का सीजन समाप्त हो गया है और अन्य प्रजातियों के आम बाजार में उपलब्ध हैं। बुधवार को गुरु पूर्णिमा का त्योहार है। इस दिन आम का विशेष महत्व है। लोग बड़े पैमाने पर आम की खरीदारी करते हैं। आम की मांग को देखते हुए मंगलवार को चौसा आम की चौसा आम की कीमत 160 रुपये किलो तक पहुंच गई। लखनउवा 100 से 120 रुपये किलो तक बिका। त्योहार मनाने के लिए लोग बढ़ी हुई कीमतों पर भी आम खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed