फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दोस्तीनगर पुल तैयार, 31 से भरें फर्राटा

Wed, 29 Jul 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-5-दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना नया पुल। संवाद
उन्नाव। तीन माह से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर और जाम से परेशानी झेल रहे वाहन सवारों की मुश्किलें खत्म होने वाली हैं। उन्नाव-हरदोई राज्यमार्ग पर शारदा नहर पर निर्माणाधीन दोस्तीनगर पुल का कार्य पूरा हो गया है। छुटपुट काम बाकी है जिसे पूरा कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी 31 जुलाई से पुलिया को यातायात के लिए खोल रहा है। इससे करीब एक लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


फोटो-5-दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना नया पुल। संवाद
6-पुल के पास बने पीपे के पुल से निकलते वाहन। संवाद

पांच मीटर चौड़ी थी पुलिया, 12 मीटर का बनाया गया है पुल
उन्नाव। शहर के पास उन्नाव-हरदोई राज्यमार्ग पर दोस्तीनगर में शारदा नहर पर पांच मीटर चौड़ी पुलिया बनी थी। राज्यमार्ग होने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा है। इस मार्ग से एक तरफ वाहन सवार बांगरमऊ होते हुए हरदोई का आवागमन करते हैं तो दूसरी ओर वाया चकलवंशी से एक तरफ बिठूर कानपुर जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ से मोहान, हसनगंज होते हुए लखनऊ निकलते हैं। पुलिया कम चौड़ी होने से यहां पर दो वाहन एक साथ नहीं निकल पाते थे। एक तरफ के वाहन निकालने के दौरान दूसरी ओर का यातायात रोकना पड़ता था। इसके चलते इस पुलिया पर रोजाना दिन में कई बार जाम लग जाता था। पुलिया के स्थान पर शासन ने 12 मीटर चौड़े व 25 मीटर लंबे पुल निर्माण को मंजूरी देते हुए 1.93 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था।
विज्ञापन

छह अप्रैल को काम शुरू हुआ था। कार्य पूरा करने के लिए एक माह का समय तय किया गया था। इसी बीच में नहर में पानी आ जाने से बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बह गया था जिससे काम रुक गया था। इससे वाहनों को दस किमी पहले चकलवंशी चौराहे से डायवर्ट किया जाने लगा था। वाहन सवारों को करीब 50 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा था। लंबी जद्दोजहद के बाद अब पुल का निर्माण पूरा हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने 31 जुलाई से पुल को चालू करने की तैयारी कर ली है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा हो गया है। 31 जुलाई से पुल को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-7-बक्सर पुल की मरम्मत के लिए खोदे गए ज्वाइंट। संवाद

तय समय से एक माह बाद शुरू हुई बक्सर गंगा पुल की मरम्मत
उन्नाव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे को बीघापुर तहसील और लखनऊ से जोड़ने वाले बक्सर गंगा पुल की मरम्मत का कार्य तय समय से एक माह बाद शुरू हो पाया है। इससे फतेहपुर सीमा से लगे डायवर्जन से जल्द निजात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
दूधीकगार-भगवंतनगर-मिर्रीकला-पुरवा राज्य मार्ग पर बक्सर में गंगा नदी पर वर्ष 2009 में 810.43 मीटर लंबा पुल बना था। भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन से इस पुराने हो चुके पुल के अधिकांश एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुल के कई पैनलों की बेयरिंग कोट जगह-जगह से टूट गई है। कंक्रीट टूटने से सरिया निकल आई है। इसकी मरम्मत के लिए 45.26 लाख मिले हैं। 28 जून से काम शुरू होना था। इसके लिए फतेहपुर सीमा से भारी वाहनों का आवागमन रोककर डायवर्जन लागू कर दिया गया था।

डायवर्जन एक माह के लिए लागू किया गया था लेकिन कभी डामर न मिलने तो कभी बारिश से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अब पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू कराया है। इससे लोगों को जल्द पुल के चालू होने की उम्मीद जगी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि कुछ समस्याएं आने से पुल की मरम्मत शुरू नहीं हो पा रही थी। अब काम शुरू करा दिया गया है। जल्द काम पूरा कराकर यातायात चालू कराने का प्रयास किए जाएंगे।

फोटो-5-दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना नया पुल। संवाद

फोटो-5-दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना नया पुल। संवाद

फोटो-5-दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना नया पुल। संवाद

फोटो-5-दोस्तीनगर शारदा नहर पर बना नया पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed