{"_id":"6a68f900464046cb280c37f5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154608-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सबसे ऊंची प्रेम सगाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सबसे ऊंची प्रेम सगाई...
विज्ञापन
फोटो-34- उत्सव में भजनों की प्रस्तुति देते छात्र। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के आवास विकास कालोनी में संचालित भारतीय संगीत महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सामूहिक और युगल गायन से गुरुओं को नमन किया। युगल गायन में आरुषि एवं आदित्य कुमार ने सबसे ऊंची प्रेम सगाई भजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुओं के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन से हुआ। इसके बाद छात्रों ने सामूहिक रूप से गुरु वंदना की। दक्ष ने भजन छोटी-छोटी गइया, अद्विक त्रिपाठी ने बाल गीत नानी तेरी मोरनी, सुमुख रस्तोगी ने जिंदगी एक सफर है गाया।
अंशिका ने शास्त्रीय गायन राग मियां मल्हार की प्रस्तुति दी। दिव्यांशी राज ने तीन ताल में एकल तबला वादन किया। नीलम और अंजलि त्रिपाठी ने युगल भजन हे दुख भंजन गाया। अविरल बाजपेई, आराध्या बाजपेई और बृजेश ने हारमोनियम धुन बजाई। तबला पर संजीव सिंह, सिराज अहमद, कमल गुप्ता ने संगत की। दीप्ति, देवी प्रसाद, विवेक दुबे ,शैलेश कुमार बाजपेई, ललिता रस्तोगी, कमलेश यादव ,गौरव त्रिपाठी, राम रानी यादव व विकास आदि मौजूद रहे।