{"_id":"6a68f939e76da9ffcc0148e8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154614-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्लाटिंग के नाम पर साझेदार से धोखाधड़ी, दो प्रापर्टी डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्लाटिंग के नाम पर साझेदार से धोखाधड़ी, दो प्रापर्टी डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन की प्लाटिंग के नाम पर साझेदारी से धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दही थाना क्षेत्र के मैकुआखेड़ा निवासी अभिमन्यु सिंह यादव ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने शहर के गिरिजाबाग निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र कुमार वर्मा व शाहगंज के गोपाल गुप्ता के साथ तहसील सदर में 1.3010 हेक्टेअर जमीन की प्लाटिंग का सौदा तय किया था। 50 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से पूरी जमीन की कीमत 2.25 करोड़ रुपये तय हुई थी।
दो मई 2016 को पंजीकृत इकरारनामा कराया गया था। इकरारनामे के आधार पर आरोपियों ने प्लाटिंग कर करीब दो बीघा 12 बिसुवा जमीन बेच डाली लेकिन मूल काश्तकारों को भुगतान नहीं किया। काश्तकारों के दबाव बनाने पर पीड़ित ने अपनी जेब से 80 लाख रुपये का भुगतान किया। वहीं, आरोपियों ने तीन साल में पूरा पैसा देने का झांसा देकर महज 10 लाख रुपये का एक चेक दिया जिसका भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन
समय सीमा बीतने पर भी जब आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई तो पीड़ित ने प्लाटिंग रुकवा दी। आरोप है कि मार्च 2026 में बकाया राशि मांगने पर दोनों आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं की तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राम मिलन यादव को सौंपी है।
विवादित मकान का सौदा कर हड़पे 30 लाख, प्राथमिकी दर्ज
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के मैकुआखेड़ा निवासी अभिमन्यु यादव ने कोर्ट को दिए एक अन्य प्रार्थना पत्र में बताया कि मोतीनगर निवासी रामप्रसाद सिंह से अक्तूबर 2024 में एक मकान का सौदा 60 लाख रुपये में तय हुआ था। अग्रिम भुगतान के तौर पर उसने रामप्रसाद को 10 लाख रुपये नगद और 20 लाख रुपये की चेक दी। बाद में मकान किसी अन्य के नाम दर्ज होने व पारिवारिक विवाद के चलते बैनामा नहीं हो सका। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने चार चेक दिए, जो बाउंस हो गए। अब रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में भी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।