फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कार्यालय में सीवीओ से बहस के दौरान डिप्टी सीवीओ को सीने में दर्द, कानपुर रेफर

Fri, 31 Jul 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। थाना गोशाला में संरक्षित मवेशियों की देखभाल में लापरवाही पर 14 गोवंश की मौत बाद गोशाला संचालन करने वाले एनजीओ पर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सीवीओ और डिप्टी सीवीओ में बहस हो गई। बाद में डिप्टी सीवीओ ने सीने में दर्द की शिकायत की तो जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि थाना गोशाला का संचालन गैर सरकारी संगठन पूजा सहकारी श्रम संविदा एवं निर्माण समिति लखनऊ कर रही है। बुधवार इस गोशाला में कई मवेशी मृत मिले थे और चारा-पानी, छाया में भी लापरवाही सामने आई धी। सीवीओ के अनुसार एनजीओ पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने उन्हें निर्देश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में डिप्टी सीवीओ हरिओम सिंह को एनजीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। काफी देर तक बहस करते रहे। इस पर जब उनसे कहा कि डीएम का निर्देश भी नहीं मानेंगे तो उनके (डिप्टी सीवीओ के) खिलाफ लिखेंगे। कुछ देर बाद डिप्टी सीवीओ ने सीने में दर्द की बात बताई तो कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हार्ट अटैक के लक्षण होने पर डॉक्टरों ने दवा दी और कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed