{"_id":"6a72383b45d48076bc0b588a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155098-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पति सहित चार पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पति सहित चार पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सफीपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनके पति सहित चार के खिलाफ जमीन की दोहरी बिक्री की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पहले से बेची गई भूमि को, तथ्यों को छिपाकर दोबारा बेच दिया गया और अवैध कब्जा कर लिया गया।
जिला पंचायत शकुन सिंह पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके दिवंगत पति अजीत सिंह ने वर्ष 2000 में आदर्श नगर स्थित गाटा संख्या 3484 की आधी हिस्सेदारी खरीदी थी। पति के निधन के बाद उन्होंने (शकुन सिंह ने) पति के नाम दर्ज जमीन का दाखिल-खारिज अपने नाम करा लिया। आरोप है कि भूमि की बिक्री का अधिकार रखने वाले छगन लाल ने वर्ष 2012 में उसी भूमि का दोबारा बैनामा सफीपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमा सिंह और उनके पति अशोक सिंह के नाम कर दिया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छगन लाल, रमा सिंह, अशोक सिंह व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक सिंह ने बताया कि यह जमीन उन्होंने अपने और पत्नी रमा सिंह के नाम करीब 25 साल पहले खरीदी थी। अजीत सिंह ने जिस छगल लाल से बैनामा कराया था वह फर्जी था। यह उस समय जांच में सामने भी आया था। अब जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद, उस फर्जी बैनामा को आधार बनाकर लेने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।