फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: संदाना पीएचसी के संचालन के लिए सपाइयों का प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23-संदाना पीएचसी के बाहर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
हसनगंज। बंद पड़े संदाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बुधवार की दोपहर सपा नेता डॉ. आंचल वर्मा के नेतृत्व में सपाइयों एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस केंद्र का संचालन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


डॉ. आंचल ने कहा कि शिलान्यास के बाद यह स्वास्थ्य केंद्र महज एक माह संचालित हुआ। उसके बाद से बंद है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज़ के अस्पतालों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि केंद्र को तत्काल शुरू कर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

हसनगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि फार्मासिस्ट अनिल नागर बुधवार दोपहर 12 बजे तक पीएचसी पर मौजूद थे। जानकारी करने पर बताया कि वह दवाएं लेने मगरवारा गए थे। अधीक्षक ने बताया कि दिसंबर 2024 से पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलेक्ट्रा मशीन बंद होने पर कांग्रेसी नेता ने जताई नाराजगी
औरास। सीएचसी में एक साल चार महीने से बंद सेलेक्ट्रा मशीन से मरीजों की जांच नहीं हो रही है। इस कांग्रेसी नेता शंकर लाल गौतम ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बताया कि औरास सीएचसी में 25 अप्रैल 2025 को सेलेक्ट्रा मशीन लगाई गई थी जो तक मशीन बंद पड़ी है। सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम भी बंद है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी ने बताया पैथालॉजी का तापमान अधिक होने से मशीन बंद हैं। पैथालॉजी में एसी लगवाने के लिए मांगपत्र सीएमओ को कई बार भेजा जा चुका है। एसी मिलने के बाद मशीन का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed