फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नोएडा से शव आने पर मची चीख पुकार

Thu, 06 Aug 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24-अभिषेक पटेल (फाइल फोटो)
बीघापुर। आईएएस के साक्षात्कार में सफलता न मिलने से आहत होकर नोएडा में तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने वाले युवक का शव मंगलवार की देर शाम घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। बुधवार को परिजन ने बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव धनकोली निवासी दिनेश पटेल नोएडा में घर बनाकर परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि इकलौता बेटा अभिषेक (32) आईएएस की तैयारी कर रहा था। उसने पहले ही प्रयास में प्री, मेंस निकाला था और साक्षात्कार तक पहुंचा था। साक्षात्कार में सफलता न मिलने से वह परेशान था। बताया कि बेटे का इंटरमीडिएट के बाद नीट में भी चयन हो गया था। ऑल इंडिया दूसरी रैंक थी। मंगलवार की सुबह पता नहीं उसके दिमाग में क्या आया और उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के समय वह दूध लेने गए थे।
विज्ञापन

देर रात परिजन शव लेकर गांव आए। बुधवार सुबह बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। निधन पर विवेक पटेल, फौजी अकादमी के प्रबंध निदेशक उदल फौजी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार बाकुश, सुधीर बाजपेई, दिनेश त्रिवेदी, कुलदीप अग्निहोत्री, रामजी यादव और फुन्नी प्रसाद त्रिपाठी ने शोक व्यक्त कर परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed